खबर
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अक्टूबर 2026, 2:08 pm
शेयर करें:
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
दशहरा पर्व के दौरान आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के कागदीपुरा और न्यू अरिहंत विहार स्थित दो मकानों से करीब 75 हजार रुपये की शराब जब्त की है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे को मौके पर मिली जमानत
कार्रवाई के बाद दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को मौके पर जमानत दे दी गई।

कागदीपुरा के मकान से 66 बल्क लीटर शराब जब्त
आबकारी विभाग ने विकास त्रिपाठी के निर्देश पर कागदीपुरा स्थित पृथ्वी सिंह राजपूत के मकान पर कार्रवाई की। यहां से गोवा व्हिस्की के 200 पाव, ऑफिसर्स चॉइस की 36 बोतल और रॉयल स्टैग की 4 बोतल जब्त की गईं।

विभाग के अनुसार, जब्त शराब की कुल मात्रा 66 बल्क लीटर है। इस मामले में पृथ्वी सिंह राजपूत के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

न्यू अरिहंत विहार से गोवा शराब के 58 पाव मिले
आबकारी विभाग ने दूसरी कार्रवाई न्यू अरिहंत विहार स्थित हेमराज राजपूत उर्फ नरेंद्र बाबा के मकान पर की। यहां से गोवा शराब के 58 पाव जब्त किए गए।

विभाग ने हेमराज के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद उसे मौके पर जमानत दे दी गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, दोनों स्थानों से जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल
Top News

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

2 minutes ago
गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत
Indore

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

3 minutes ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

11 minutes ago
माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु
Top News

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

20 minutes ago
त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं
Top News

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

40 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

about 1 hour ago
मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण
Top News

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

about 1 hour ago
पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

about 1 hour ago
शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा
Top News

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

about 1 hour ago
आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश
Top News

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

about 1 hour ago
माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला
Top News

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

about 2 hours ago
मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला
Top News

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी
Top News

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

about 2 hours ago
दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Top News

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

about 2 hours ago
एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले
Top News

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला
Top News

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

about 3 hours ago
शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट
Top News

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

about 3 hours ago
शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना
Top News

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!