EOW की बड़ी कार्रवाई: रिटायर्ड अधिकारी के घर पर दी दबिश; गोपनीय तरीके से चल रही जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए परासिया रोड स्थित वंदना लॉन परिसर में दबिश दी। यह कार्रवाई पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी महेंद्र नागवंशी से जुड़े ठिकाने पर की गई है।
गोपनीय तरीके से चल रही जांच
बताया जा रहा है कि EOW की टीम ने कार्रवाई शुरू करते ही परिसर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया, ताकि जांच प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय रखी जा सके। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
दोपहर तक जारी रह सकती है कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई दोपहर तक जारी रहने की संभावना है। टीम लॉन परिसर में बने मकान के अंदर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।
आय से अधिक संपत्ति का मामला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत मिलने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
कार्रवाई के बाद ही होगा खुलासा
मौके पर मौजूद EOW अधिकारियों ने फिलहाल सिर्फ रेड की पुष्टि की है और विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही आधिकारिक रूप से मामले का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!