ईडी की बड़ी कार्रवाई: रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी अफसर और जिला आबकारी अधिकारी की 85.45 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की इकाई ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता जीपी मेहरा और झाबुआ के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की कुल 85.45 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी हैं।
जांच के आधार पर की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति (DA) मामलों की जांच के आधार पर की गई है।
जीपी मेहरा की 67.25 करोड़ की संपत्ति अटैच
ईडी के अनुसार, पूर्व प्रमुख अभियंता जीपी मेहरा और उनके परिवार की करीब 67.25 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं। पिछले वर्ष लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी में मेहरा के पास आय के ज्ञात स्रोतों से कई गुना अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ था।
जांच में भोपाल स्थित आलीशान बंगले, फ्लैट, फैक्ट्री और नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में फैला विशाल कृषि फार्म सामने आया था।
72 एकड़ में फैला लग्जरी फार्म
जांच एजेंसियों के अनुसार, सोहागपुर स्थित कस्तूरी कृषि फार्म लगभग 72 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया था। फार्म में कॉटेज, आंतरिक सड़कें, वाटर बॉडी, फिशिंग टैंक, शहद उत्पादन इकाई जैसी सुविधाएं मौजूद थीं। अकेले इस फार्म की अनुमानित कीमत करीब 49 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
नकदी और करोड़ों के गहने भी मिले थे
लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए नकद और करीब 3.5 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण भी बरामद किए गए थे।
पूर्व आबकारी अधिकारी की 18.20 करोड़ की संपत्ति भी अटैच
ईडी ने झाबुआ के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया और उनके परिवार की लगभग 18.20 करोड़ रुपए की संपत्तियां भी अटैच की हैं। इंदौर लोकायुक्त की जांच में पाया गया था कि नौकरी के दौरान भदौरिया को लगभग 2 करोड़ रुपए वेतन मिला, जबकि उन्होंने और उनके परिवार ने करीब 11 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां अर्जित कर ली थीं।
बेटी के नाम फिल्म कंपनी, लग्जरी संपत्तियां
जांच में भदौरिया परिवार के पास इंदौर और ग्वालियर में आलीशान मकान, महंगे प्लॉट, व्यावसायिक कार्यालय, लग्जरी वाहन, बेटी के नाम पंजीकृत फिल्म कंपनी, बैंक लॉकरों में सोना-चांदी और नकदी जैसी संपत्तियां सामने आई थीं।
मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच जारी
ईडी अब इन संपत्तियों के अधिग्रहण में इस्तेमाल धन के स्रोत, निवेश के तरीके और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की भी जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि आगे की जांच में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!