खबर
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: एक महिला सहित 4 आरोपी एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार; 2.4 लाख का नशा किया जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अप्रैल 2026, 1:18 pm
शेयर करें:
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 24.08 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

मशरूका की जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ह्युंडई वरना कार, 4 मोबाइल फोन सहित कुल करीब 5 लाख रुपए का मशरूका भी जब्त किया है।

ऐसे हुआ खुलासा
क्राइम ब्रांच टीम को गुप्त सूचना के आधार पर शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान क्षेत्र में एक सफेद वरना कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी।

1 महिला और 3 पुरुष बैठे मिले
कार की जांच करने पर उसमें 1 महिला और 3 पुरुष बैठे मिले। पूछताछ में आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे पुलिस को शक गहरा गया।

तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स
तलाशी लेने पर कार के अंदर लगे सीलिंग बॉक्स से एक पारदर्शी पन्नी में 24.08 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनमें रिजवान खोकर (रतलाम), फैजान मंसूरी (रतलाम), समीर लकारा (रतलाम), काजल उपाध्याय (इंदौर) शामिल हैं।

पहले से दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी रिजवान खोकर के खिलाफ रतलाम में पहले से ही मारपीट से संबंधित धाराओं (294, 323, 34, 506 भादवि) में मामला दर्ज है। वहीं, आरोपी काजल उपाध्याय अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम भी करती है।

नशे के आदी लोगों को करते थे सप्लाई
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सस्ते दामों में एमडी ड्रग्स खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे, ताकि अवैध मुनाफा कमा सकें।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में क्राइम ब्रांच थाना इंदौर में अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स नेटवर्क किन-किन शहरों तक फैला हुआ है।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 9 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 9 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 10 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 10 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 10 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 11 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 11 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 11 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 11 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 11 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 11 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 12 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 12 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 12 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 12 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 12 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 12 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 12 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!