EOW की बड़ी कार्रवाई: PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बालाघाट में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे EOW की अलग-अलग टीमों ने एक साथ बालाघाट, भोपाल और छिंदवाड़ा में उनके ठिकानों पर दबिश दी।
कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की जा रही है।
शासकीय आवास से नकदी और वाहन मिला
बालाघाट स्थित सिंगारे के शासकीय आवास की तलाशी के दौरान शुरुआती जांच में 2.5 लाख रुपए नकद मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो वाहन और एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध खाली लिफाफे भी टीम को मिले हैं।
EOW की टीम बरामद सामान और दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से अभी तलाशी पूरी होने के बाद ही कुल बरामदगी की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
तीन शहरों में एक साथ जांच
EOW की यह कार्रवाई डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। अलग-अलग टीमें सिंगारे से जुड़े तीन शहरों के ठिकानों पर दस्तावेज, संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटा रही हैं।
टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अधिकारी की घोषित आय और उनकी संपत्ति के बीच कोई असमानता है या नहीं। इसके लिए बैंक खातों, लॉकर, जमीन-मकान सहित अन्य संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
शिकायतों की जांच के बाद पहुंची EOW टीम
EOW अधिकारियों के मुताबिक, के.के. सिंगारे के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है।
अब जांच टीम उनके बैंक खातों, बैंक लॉकर, अचल संपत्तियों और आय के अन्य स्रोतों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। लॉकर और अन्य ठिकानों की तलाशी पूरी होने के बाद मामले में संपत्ति और बरामदगी का आंकड़ा बढ़ सकता है।
EOW की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सिंगारे के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और कथित आय से अधिक संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा कितना है।
संबंधित समाचार

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

शहर ने फिर दिखाई दिलदारी:मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!