दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई: होटल के कमरे से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त; संचालक पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में राजगढ़ थाना पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित एक होटल में छापा मारकर 9 क्विंटल पटाखे जब्त किए हैं।
लाखों रूपए है कीमत
जब्त सामग्री की कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने होटल संचालक विकास सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
सूचना के आधार पर होटल में दी दबिश
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर होटल में दबिश दी।
होटल के कमरे में मिले 50 कार्टन
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि फोरलेन स्थित होटल के एक कमरे में बड़ी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे गए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी की जा रही है।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान कमरे से 50 कार्टन बरामद हुए, जिनमें कुल 9 क्विंटल पटाखे रखे थे।
लाइसेंस नहीं दिखा सका होटल संचालक
पुलिस ने होटल संचालक विकास पिता मोहनलाल सोलंकी से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस व अन्य दस्तावेज मांगे।
पुलिस के अनुसार, वह मौके पर वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच के दौरान कमरे में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं मिले।
पुलिस का कहना है कि वहां अग्निशमन यंत्र, पानी या रेत जैसी व्यवस्था नहीं थी। इस तरह पटाखों का भंडारण आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता था।
विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से सभी पटाखे जब्त कर लिए हैं। विकास सोलंकी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब पटाखों की आपूर्ति करने वाले लोगों और इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।
दीपावली के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं

भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की बातचीत; इन दो विधायकों को दी जिम्मेदारी, किसके बारे में पूछा-जादूगर कहां हैं?

मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया:गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बालिका से धक्का-मुक्की का मामला; नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, संगठन के अगले कदम पर नजर

प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार:भाजपा की अंतर्कलह ने शहर को किया पानी-पानी!

देखिये वीडियो, नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीमें बन रही मददगार:गरबा पंडालों में संदिग्धों पर कार्रवाई; अकेली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप:कांग्रेस नेता के पिता की आयोजकों ने की शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा:‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के बारे में दी जानकारी; उज्जैन में जमीन आवंटन व होटल निर्माण पर भी उठाए सवाल

नवरात्रि में नारी का अपमान:शर्मनाक; कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में इंदौर की छवि कलंकित

वीडियो देखिये, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने क्या कहा:क्यों बोली-मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे

सूदखोर की बेरहमी से हत्या:गर्दन पर 5 और सिर पर किए 2 वार; गेंदे के फूल से पकड़े गए 4 आरोपी

सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची:आज इस शहर में कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे:केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं, विपक्ष को जनता कई बार नकार चुकी

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!