अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 4825 लीटर डीजल किया जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जावर।
प्रदेश में अवैध ईंधन भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में जावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4,825 लीटर डीजल जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदौर-भोपाल रोड स्थित एक टीन शेड गोदाम पर छापा मारा। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत पांडेय के नेतृत्व में की गई।
32 ड्रमों में मिला डीजल
पुलिस को गोदाम के अंदर छोटे-बड़े कुल 32 ड्रमों में अवैध रूप से डीजल भंडारित मिला। मौके से कुल 4,825 लीटर डीजल जब्त किया गया। मामले में दीपसिंह परिहार (42) निवासी शाजापुर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जुगल जायसवाल और यश जायसवाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
तनाव के बीच सरकार की सख्ती
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने ईंधन (पेट्रोल-डीजल) के अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!