नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 295 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले में चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत रामेश्वर चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 295 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामेश्वर टेकड़ा निवासी सलमान खान (35), पिता रफीक खान बड़गांवभिला रोड स्थित रेलवे ब्रिज के पास अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही रामेश्वर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी में मिली 295 टैबलेट
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 295 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं। पूछताछ में वह इन दवाइयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी टैबलेट जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत करीब ₹700 बताई गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
अभियान लगातार जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, संपत्ति अपराधों, वारंट-समंस की तामीली और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नशे के कारोबार पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल रहे
इस कार्रवाई में रामेश्वर चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े, प्रधान आरक्षक दिनेश रावत, आरक्षक अर्जुन, राजेश, दुर्गाप्रसाद और रामशंकर शामिल रहे।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!