खबर
Top News

फिल्म सेट पर बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने से टेक्नीशियन की मौत; मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 4:51 pm
शेयर करें:
फिल्म सेट पर बड़ा हादसा

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता और निर्देशक एस जे सूर्या की आगामी फिल्म किलर की शूटिंग के दौरान हुए हादसे में एक युवा टेक्नीशियन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।

बम वाले सीन की शूटिंग के दौरान हुआ धमाका
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चेन्नई के पेरम्बूर स्थित बिन्नी मिल्स परिसर में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। सेट पर एक विस्फोट (बम) से जुड़ा दृश्य फिल्माया जा रहा था। इसी दौरान इस्तेमाल किया जा रहा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि वहां मौजूद कई तकनीकी कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए और सेट पर अफरा-तफरी मच गई।

26 वर्षीय टेक्नीशियन की मौत
हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 26 वर्षीय टेक्नीशियन मधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी प्रभावित कर्मचारी स्पेशल इफेक्ट्स विभाग से जुड़े थे।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही बरती गई थी।

एसजे सूर्या की ओर से नहीं आया बयान
फिलहाल फिल्म के मुख्य अभिनेता और निर्देशक एसजे सूर्या की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय वे सेट पर मौजूद थे या नहीं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर फिल्म सेट पर तकनीशियनों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में शूटिंग के दौरान कई गंभीर हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें तकनीकी स्टाफ, स्टंट कलाकारों और अन्य कर्मचारियों की जान जा चुकी है। फिलहाल किलर की शूटिंग रोक दी गई है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 12 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 13 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 13 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 13 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 13 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 14 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 14 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 14 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 14 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 14 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 14 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 15 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 15 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 15 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 15 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 15 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 15 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 15 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!