खबर
Top News

नाविकों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा: नर्मदा में डूब रहे मां-बेटे और बेटी को बचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 6:47 pm
शेयर करें:
नाविकों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
ओंकारेश्वर के केवलराम घाट पर नाविकों की सतर्कता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया। नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में डूबने लगे, लेकिन घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों की जान बचा ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

बेटी को बचाने उतरी मां भी फंसी
जानकारी के अनुसार वृंदावन से आया एक परिवार केवलराम घाट पर नर्मदा स्नान कर रहा था। इसी दौरान 8 वर्षीय सृष्टि अचानक गहरे पानी में पहुंच गई और डूबने लगी। बेटी को संकट में देखकर उसकी मां उसे बचाने के लिए पानी में उतरी, लेकिन वह भी तेज बहाव और गहराई में फंस गई।

मां और बहन को डूबता देख 12 वर्षीय बालक भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन वह भी गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।

नाविकों ने दिखाई बहादुरी
घाट पर मौजूद नाविकों ने स्थिति को भांपते ही बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पंकज केवट, मुकेश वर्मा और विजय दांगोड़े ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद मां, बेटे और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुछ देर रहा अफरा-तफरी का माहौल
घटना के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग चिंतित होकर बचाव कार्य को देखते रहे। हालांकि नाविकों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही मिनटों में तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वीडियो हुआ वायरल
पूरे रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाविकों की बहादुरी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने नाविकों के साहस की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की मांग की है।


संबंधित समाचार

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

24 minutes ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 1 hour ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 1 hour ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 1 hour ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 1 hour ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 1 hour ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 1 hour ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 2 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 2 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 2 hours ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 2 hours ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 2 hours ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 2 hours ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 2 hours ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

about 2 hours ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!