एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: रनवे पर प्लेन-ट्रक की टक्कर; दोनों पायलटों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन डीसी/न्यूयॉर्क।
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। मॉन्ट्रियल से आई एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दो लोग घायल हुए हैं।
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, विमान का अगला हिस्सा तबाह
जानकारी के अनुसार, CRJ-900 विमान में 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के वक्त विमान तेज रफ्तार में रनवे पर आगे बढ़ रहा था, तभी उसकी फायर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ATC चिल्लाता रहा ‘स्टॉप-स्टॉप’, फिर भी नहीं टली टक्कर
हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने स्थिति को संभालने की कोशिश की थी। ऑडियो रिकॉर्डिंग में कंट्रोलर लगातार “स्टॉप, स्टॉप” चिल्लाते हुए ट्रक को रुकने के निर्देश देता सुनाई देता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में टक्कर हो गई। बाद में कंट्रोलर ने पायलट को सूचना दी कि विमान वाहन से टकरा चुका है और वहीं रुकने को कहा।
एयरपोर्ट पर इमरजेंसी, सभी फ्लाइट्स रोकी गईं
हादसे के तुरंत बाद रनवे को बंद कर दिया गया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने ग्राउंड स्टॉप लागू करते हुए सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया। कई फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।
यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बसों के जरिए उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
खराब मौसम भी बना वजह? जांच जारी
हादसे से पहले एयरपोर्ट प्रशासन ने हल्की बारिश और कोहरे के चलते फ्लाइट संचालन प्रभावित होने की चेतावनी दी थी। आशंका जताई जा रही है कि मौसम भी हादसे की एक वजह हो सकता है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रनवे पर ट्रक कैसे पहुंचा और इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!