खबर
Top News

कोयला खदान में हादसा: एयर ब्लास्ट और रूफ फॉल से 2 मजदूरों की मौत; 4 घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 11:39 am
शेयर करें:
कोयला खदान में हादसा

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
बंगवार अंडरग्राउंड कोयला खदान में हुए हादसे में दो ठेका श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसा एयर ब्लास्ट और रूफ फॉल (खदान की छत धंसने) के कारण हुआ। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने खदान प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मैनेजर कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी।

काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, SECL सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बंगवार भूमिगत कोयला खदान में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एयर ब्लास्ट के साथ खदान की छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से कई मजदूर दब गए।

हादसे में ठेका श्रमिक बबलू कोल और गोलू बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग खदान परिसर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं में लापरवाही का आरोप लगाते हुए खदान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मैनेजर कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने कार्यालय के दरवाजों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और अंदर रखे फर्नीचर में भी तोड़फोड़ की।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान में लंबे समय से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था। प्रदर्शनकारियों ने SECL प्रबंधन, जीएम और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और हालात को नियंत्रण में लिया।

जांच शुरू
हादसे के बाद SECL प्रबंधन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घायल मजदूरों का इलाज जारी है और गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 13 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 13 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 13 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 14 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 14 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 14 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 15 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 15 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 15 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 15 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 15 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 16 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 16 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 16 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 16 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 16 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!