रोपवे की केबल टूटने से बड़ा हादसा: ट्रॉली चट्टान से टकराई; दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, एक की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महासमुंद।
प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली करीब 20 फीट नीचे गिर गई।
रोपवे का केबल टूटा
घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब श्रद्धालु दर्शन कर रोपवे से लौट रहे थे। अचानक केबल टूट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई और पहाड़ी की चट्टान से टकरा गई।
एक की मौत, चार गंभीर घायल
हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी को पहले बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नवरात्र के कारण थी भारी भीड़
चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
मेंटेनेंस पर उठे सवाल, जांच के आदेश
स्थानीय लोगों ने रोपवे के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नियमित जांच और मेंटेनेंस होता तो हादसा टल सकता था। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खल्लारी मंदिर का महत्व
खल्लारी गांव की पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर महासमुंद से करीब 25 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। हर साल चैत्र और क्वांर नवरात्र में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!