खबर
Top News

हत्या का मुख्य आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार: हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन; सख्त कार्रवाई करने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अप्रैल 2026, 3:11 pm
शेयर करें:
हत्या का मुख्य आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 35 वर्षीय चाय कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की हत्या के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन अन्य संदेही फरमान, कालू और इमरान को हिरासत में लिया गया था।

घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे हुई, जब विजय अपने होटल को बंद कर कर्मचारियों को छोड़कर प्रगति नगर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, उसी समय आसिफ अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था।

आरोपियों ने कर्मचारियों से उनके साथ चलने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने सुबह जल्दी काम होने का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अभद्र व्यवहार शुरू किया।

जब विजय ने इस स्थिति को संभालने की कोशिश की और आरोपी को ‘बेटा’ कहकर समझाया, तो गुस्साए आसिफ ने चाकू निकालकर विजय के पेट में हमला कर दिया। साथियों ने भी मारपीट की। घायल विजय को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक अशोका गार्डन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर चलाने और आरोपी पर एनएसए लगाने की मांग की।

महिलाओं ने “याचना नहीं, अब रण होगा…” का प्लेकार्ड लेकर विरोध जताया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

आसिफ उर्फ बम मुख्य आरोपी है, जबकि फरमान, कालू और इमरान भी इस वारदात में शामिल थे। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी और मृतक के कर्मचारी पहले दोस्त रहे हैं, लेकिन विवाद के दौरान स्थिति बिगड़ गई।

मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार रात मृतक विजय के घर जाकर परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, "यह एक वीभत्स घटना है। बिना वजह और किसी कारण से एक होनहार युवा की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हत्यारे को सख्त सजा मिलेगी।"


संबंधित समाचार

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

23 minutes ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

29 minutes ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

37 minutes ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

39 minutes ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 1 hour ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 1 hour ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 1 hour ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 2 hours ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 2 hours ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 2 hours ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 2 hours ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 2 hours ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

about 2 hours ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 19 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!