महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: पदाधिकारियों को जिम्मेदारी; संगठन को मजबूत करने की कवायद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में कुल 51 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
4 अप्रैल को जारी हुई नई सूची
4 अप्रैल 2026 को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने मध्य प्रदेश इकाई के लिए नई नियुक्तियों की सूची जारी की। इसमें प्रदेश स्तर के साथ-साथ विभिन्न जिलों की महिला नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इंदौर से सबसे अधिक 8 पदाधिकारी
अलका लांबा ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के जरिये मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 51 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इसमें 4 उपाध्यक्ष, 17 महासचिव, 15 सचिव और 9 संयुक्त सचिव। प्रदेश के प्रमुख जिलों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, सतना, रीवा आिद से महिला नेत्रियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इंदौर से सबसे अधिक 8 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर कई नई नियुक्तियां
नई कार्यकारिणी में ज्योति सिंह और मनीषा रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा शांति बालेश्वर, यामिनी शेरानी और आरती सिंह को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नेताओं को संगठन विस्तार और जिला स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का दायित्व दिया गया है।
महासचिवों को मिली अहम भूमिका
महासचिव पद पर गीता सिंह, हेमा देवी, उषा शर्मा, सोनिया रघेलिया और बीना भारद्वाज समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और महिला कांग्रेस की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है।
संगठन मजबूती पर फोकस
नई नियुक्तियों के जरिए महिला कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह प्रदेश में संगठन को नए सिरे से सक्रिय और मजबूत बनाना चाहती है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से महिला कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन का विस्तार तेजी से होगा।
आगामी रणनीति की तैयारी
राजनीतिक दृष्टि से भी इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में होने वाली गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए यह बदलाव अहम माना जा रहा है। नई टीम से संगठन को मजबूती मिलने और महिला भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!