भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में मध्य प्रदेश के दिग्गजों की दस्तक: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत प्रदेश के चार चेहरों को मिल सकती है केंद्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की आहट के बीच प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के लिए नामों पर चल रहे गहन मंथन के बीच विश्वसनीय सूत्रों से बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है।
खबर है कि प्रदेश के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिल्ली तलब किया गया है, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय संगठन में कोई बड़ी और अहम जवाबदारी मिलना लगभग तय माना जा रहा है। विजयवर्गीय के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के अन्य चेहरों के नामों की चर्चा भी जोरों पर है।
सूत्रों के अनुसार, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व विधायक जीतू जिराती को भी केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं। हालांकि, इन नामों को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से इन नेताओं को लेकर दिल्ली में सक्रियता बढ़ी है, उसने कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है।
सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों पर इन नियुक्तियों को लेकर खबरें लगातार प्रसारित हो रही हैं। माना जा रहा है कि आगामी संगठनात्मक चुनौतियों और भविष्य की चुनावी रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी हाईकमान मध्यप्रदेश के इन अनुभवी चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका में उतारने की तैयारी कर रहा है।
राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो इन नियुक्तियों के माध्यम से भाजपा मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय समीकरणों को राष्ट्रीय मंच पर साधने की कोशिश करेगी। अब सभी की निगाहें दिल्ली से होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!