मां करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा मुस्लिम टैक्सी चालक: भोपाल से बैठी हिंदू महिला पर कर रहा था भद्दे कमेंट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल से इंदौर आ रही एक महिला यात्री के साथ टैक्सी में कथित छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मां करणी सेना के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और विजय नगर चौराहे पर टैक्सी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
करणी सेना के शिवप्रताप सिंह के अनुसार उनके मित्र की पत्नी ने भोपाल रेलवे स्टेशन से इंदौर के लिए टैक्सी बुक की थी। यात्रा के दौरान टैक्सी चालक द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां और डबल मीनिंग बातें की जाने लगीं। पहले तो महिला ने नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में स्थिति गंभीर होने पर अपने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी।
ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी: सूचना मिलते ही महिला के परिजन और मां करणी सेना के पदाधिकारी सक्रिय हुए और विजय नगर चौराहे पर टैक्सी को रोक लिया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने चालक को पकड़कर उससे पूछताछ की और बाद में विजय नगर पुलिस को सौंप दिया।
मां करणी सेना के पदाधिकारियों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही संगठन ने तत्काल संज्ञान लिया और टीम को मौके पर भेजा गया। करणी सेना का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को हिरासत में लिया है।
बदनामी के डर से नहीं करवाई कार्रवाई: इधर, मुस्लिम ड्राइवर नावेद की छेड़छाड़ का शिकार हुई महिला ने बदनामी के डर से शिकायत करने से मना कर दिया, लेकिन मां करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर द्वारा आइंदा ऐसी हरकत करने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने भी आरोपी पर केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर नावेद निवासी भोपाल को जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
संबंधित समाचार

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!