लव जिहाद, हिंदू नाबालिग के साथ पकड़ाया मुस्लिम युवक: मौके पर हंगामा और तनाव; भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का खुलासा हुआ है। यहां एक मुस्लिम युवक और हिंदू नाबालिग लड़की को संदिग्ध स्थिति में पकड़ने के बाद भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया।
मामले में लड़की के परिजन ने सामाजिक कारणों का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इस पर बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग का आवेदन सौंपा।
इस दौरान मौके पर जिला मंत्री अंकित मौर्य, मनोज यादव, पीयूष कौशल, अंकेश हिंगकर और ऋतिक ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। घटना आनंद मोहन माथुर सभागृह के पास की बताई जा रही है, जहां सूचना के आधार पर कुछ हिंदूवादी पहुंचे और आरोपी साहिल खान को घेर लिया।
बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन से हिंदू नाबालिग लड़की के साथ शहर में रह रहा था और अलग-अलग जगहों पर किराए के कमरे की तलाश कर रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के साथ ही लड़की के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखे हुए है। हमारे कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की हैै, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!