खबर
Top News

राजेंद्र नगर से प्रेम और आनंद फॉर्म से नफरत: विधायक के सामने भी पार्षद ने पानी देने से किया इनकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मई 2026, 2:26 pm
शेयर करें:
राजेंद्र नगर से प्रेम और आनंद फॉर्म से नफरत

आनंद फॉर्म और सहकर नगर में जलसंकट गहराया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के बीच कैट रोड स्थित आनंद फॉर्म और सहकर नगर के रहवासी गंभीर जलसंकट से जूझ रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा।

क्षेत्र के नागरिकों का आरोप है कि वे बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या सुलझाने के बजाय हाथ खड़े कर रहे हैं।

रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाय हो रहा है, वह भी बेहद कम। गर्मी के इस दौर में लोगों को पीने के पानी तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

रहवासियों का आरोप है कि जब इस मुद्दे पर स्थानीय पार्षद एवं एमआईसी मेंबर प्रशांत बड़वे से चर्चा की गई तो उन्होंने साफ तौर पर पानी उपलब्ध कराने में असमर्थता जता दी।

वहीं जल विभाग के प्रभारी बबलू शर्मा पर भी लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नागरिकों का कहना है कि उन्होंने समस्या का समाधान करने के बजाय रहवासियों को टालने का काम किया।

क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि आनंद फॉर्म गेट चौराहा स्थित पानी की टंकी से नगर निगम के लगभग 25-25 हजार लीटर क्षमता वाले दो टैंकर प्रतिदिन भरकर अन्य क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं, जिससे स्थानीय रहवासियों के हिस्से का पानी कम हो रहा है और संकट लगातार गहराता जा रहा है।

मामला बढ़ने पर क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा तक शिकायत पहुंची। विधायक ने मौके पर पार्षद को बुलाकर रहवासियों की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए, लेकिन रहवासियों का आरोप है कि विधायक की मौजूदगी में भी पार्षद और एमआईसी मेंबर पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने पानी व्यवस्था सुधारने को लेकर ठोस आश्वासन देने से इनकार कर दिया।

…तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे: स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में प्रतिदिन पानी सप्लाई की जा रही है, जबकि आनंद फॉर्म और सहकर नगर के लोगों को भेदभावपूर्ण तरीके से एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नियमित जल आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

संबंधित समाचार

फिर धंसी सड़क
Top News

फिर धंसी सड़क:17 दिन में तीसरी घटना; पैचवर्क के बाद बना गड्ढा, करोड़ों के खर्च पर सवाल

8 minutes ago
नाइजीरियन महिला ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
Top News

नाइजीरियन महिला ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:मुंबई से डिलीवरी देने आई थी; घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

25 minutes ago
हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी से रेप का आरोप
Top News

हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी से रेप का आरोप:चाकू गर्दन पर रखकर दी धमकी; केस दर्ज, आरोपी फरार

36 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुस्लिमों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं; धर्म अलग हो सकते हैं, मानवता एक

43 minutes ago
थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत
Top News

थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज; हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में सैकड़ों लोग लापता, इतने किए रेस्क्यू, इतने भारतीय भी लापता

about 2 hours ago
गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया
Top News

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

about 13 hours ago
एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार
Top News

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

about 13 hours ago
बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर
Top News

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

about 13 hours ago
प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त
Top News

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

about 14 hours ago
जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित
Top News

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

about 14 hours ago
नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश
Top News

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

about 15 hours ago
बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर
Top News

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

about 15 hours ago
केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री
Top News

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

about 15 hours ago
रात ढाई बजे चोरों का धावा
Top News

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

about 15 hours ago
मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ
Top News

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

about 16 hours ago
कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा
Top News

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

about 16 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

about 16 hours ago
वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

about 16 hours ago
जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी
Top News

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!