खबर
Top News

ऑनलाइन गेम में हारा 2.5 लाख रुपए: खुद के अपहरण की रची साजिश; जांच में खुला राज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 5:34 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन गेम में हारा  2.5 लाख रुपए

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले के बामौर थाना क्षेत्र में सामने आया कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकला। ऑनलाइन गेमिंग में करीब 2.50 लाख रुपए गंवाने के बाद एक युवक ने परिवार से सच्चाई छिपाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद युवक को दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया।

परिजन ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट
17 जुलाई को पमाया रोड निवासी देवी सिंह कुशवाह ने बामौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 26 वर्षीय बेटा सोनू कुशवाह बाजार जाते समय आंगनबाड़ी केंद्र के पास से कार सवार अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से अगवा कर लिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी के निर्देश पर बनीं दो टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

150 होटल खंगालने के बाद मिला सुराग
जांच के दौरान पुलिस को अपहरण की कहानी पर संदेह हुआ, लेकिन टीम लगातार तलाश करती रही। मोबाइल की आखिरी लोकेशन मिलने पर पुलिस दिल्ली पहुंची। पहले निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, फिर करीब 150 होटल और लॉज की जांच की गई। आखिरकार सोनू कुशवाह होटल चौहान रेजीडेंसी के कमरा नंबर-11 में अकेला मिला। होटल प्रबंधन ने बताया कि वह 18 जुलाई को अकेले ही होटल में ठहरा था।

पूछताछ में खुला पूरा सच
पुलिस पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी है और करीब 2.50 लाख रुपए हार चुका था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी पर होने के कारण वह घरवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसी वजह से वह घर छोड़कर दिल्ली चला गया और अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी, ताकि परिवार को लगे कि बदमाश उसका अपहरण कर पैसे लूट ले गए।

पुलिस करेगी वैधानिक कार्रवाई
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक के अपहरण का मामला पूरी तरह झूठा निकला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन गेम में रुपए हारने के बाद उसने खुद ही यह साजिश रची थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरी योजना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

22 minutes ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

39 minutes ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 1 hour ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 1 hour ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 4 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 4 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 4 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!