सिंहस्थ की तैयारियां तेज: अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर; 20 किए चिन्हित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को निगम की टीम ने चार निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया, जबकि तीन मकान मालिकों को स्वयं निर्माण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहा था निर्माण
नगर निगम के जोन क्रमांक-1 स्थित सिंहस्थ क्षेत्र में उन्हेल नाके के पास बिना अनुमति कई निर्माण किए जा रहे थे। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य जारी था, जिस पर निगम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की।
जेसीबी से गिराए गए मकान
रिमूवल गैंग ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से उन निर्माणों को तोड़ा, जिनमें अभी छत नहीं डली थी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
20 अवैध निर्माण चिन्हित
नगर निगम उपायुक्त संतोष टैगोर के अनुसार, सिंहस्थ क्षेत्र में कुल 20 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं। इन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई जारी है, ताकि मेले के लिए निर्धारित क्षेत्र पूरी तरह खाली कराया जा सके।
तीन मकान मालिकों को मोहलत
तीन मकानों में रह रहे लोगों ने घर खाली करने के लिए समय मांगा, जिस पर निगम ने मानवीय आधार पर उन्हें दो दिन की मोहलत दी है। तय समय सीमा के बाद इन निर्माणों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की अपील
नगर निगम ने साफ किया है कि सिंहस्थ मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!