कल से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा: 10 गुना तक बढ़ा होटल का किराया; हावड़ा की अनोखी परंपरा भी आकर्षण का केंद्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुरी।
भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा 16 जुलाई गुरुवार से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में देश-विदेश से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रथयात्रा को लेकर पुरी पूरी तरह तैयार है और शहर के होटल व लॉज पहले से ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं।
महीनों पहले ही बुक हो गए होटल
जिला प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष फरवरी से ही होटल बुकिंग शुरू हो गई थी। श्रीजगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा मार्ग के आसपास स्थित होटलों की सबसे अधिक मांग रही। खासतौर पर वे कमरे, जिनकी बालकनी या खिड़की से रथयात्रा का सीधा दृश्य दिखाई देता है, महीनों पहले ही बुक हो गए।
10 गुना तक बढ़े किराए
रथयात्रा के दौरान होटलों और लॉज के किराए में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सामान्य दिनों में 1,500 से 2,000 रुपये प्रतिदिन किराए वाले कमरे रथयात्रा के दौरान तीन दिन के लिए 50 हजार रुपये तक में बुक हुए हैं। पुरी शहर में करीब 1,200 होटल हैं और अधिकांश में अब कोई कमरा उपलब्ध नहीं है।
हावड़ा की अनोखी रथयात्रा बनी मिसाल
रथयात्रा की आस्था केवल ओडिशा तक सीमित नहीं है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हर साल एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। यहां भगवान जगन्नाथ का रथ रस्सियों से नहीं खींचा जाता, बल्कि सेंट पॉल कैथेड्रल मिशन कॉलेज के बांग्ला विभाग के प्रोफेसर डॉ. शेख मकबूल इस्लाम भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन के विग्रह को अपनी गोद में लेकर करीब 400 मीटर की परिक्रमा करते हैं।
इस विशेष आयोजन में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोग मिलकर भाग लेते हैं, जो सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक एकता की मिसाल पेश करता है।
1992 से कर रहे हैं शोध
डॉ. शेख मकबूल इस्लाम वर्ष 1992 से भगवान जगन्नाथ पर शोध कर रहे हैं और इस विषय पर 14 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं। वर्ष 1996 से उनके घर में भगवान जगन्नाथ का विग्रह स्थापित है, जबकि 2009 से वे हर वर्ष रथपूजा के अवसर पर इस अनूठी परिक्रमा का आयोजन कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!