खबर
Top News

प्रदेशभर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा: जयकारों से गूंजे शहर; हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 1:59 pm
शेयर करें:
प्रदेशभर में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हरदा, महेश्वर (खरगोन), बेगमगंज (रायसेन), उज्जैन और देवास समेत कई शहरों में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन, जय जगन्नाथ के जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

उज्जैन में निकली दो भव्य रथयात्राएं
उज्जैन में इस्कॉन मंदिर और कार्तिक चौक स्थित भगवान जगदीश मंदिर की ओर से दो अलग-अलग रथयात्राएं निकाली गईं। भगवान के लिए बंगाल के कारीगरों ने जापान से मंगाए गए धागों और मोतियों से करीब 2.5 लाख रुपये की लागत से विशेष पोशाक तैयार की। यात्रा इंदिरा नगर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकली।

महेश्वर में 11वें वर्ष निकली रथयात्रा
खरगोन जिले के महेश्वर में लगातार 11वें वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। 15 दिन के एकांतवास के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।

बेगमगंज में साथ दिखे कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता
रायसेन जिले के बेगमगंज में रथयात्रा शुरू होने से पहले जगदीश मंदिर में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने एक साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। यात्रा में 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

देवास में जीतू पटवारी ने खींचा रथ
देवास में अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज की ओर से निकाली गई भगवान जगदीश की रथयात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। उन्होंने भजन गाए, श्रद्धालुओं के साथ नृत्य किया और भगवान के रथ को भी खींचा।

हरदा में 51 किलो फूलों से सजा रथ
हरदा के प्राचीन जगदीश मंदिर से निकली रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा 51 किलो फूलों से सजे रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। शहरभर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का स्वागत किया।

प्रदेशभर में निकली इन रथयात्राओं में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल में जय जगन्नाथ के जयघोष पूरे दिन गूंजते रहे।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 1 hour ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 2 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 3 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 3 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 3 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 3 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 4 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 4 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 4 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 4 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 4 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 4 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 4 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 5 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 5 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!