लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई: पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांग रहा था घूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालपुर-कारी हल्के में पदस्थ पटवारी अजय सूत्रकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
जमीन के रास्ते के मामले में मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार पुटेरी निवासी पोंटू आदिवासी की जमीन से जुड़े रास्ते का एक मामला लंबित था। आरोप है कि इस प्रकरण के निराकरण के बदले पटवारी अजय सूत्रकार ने उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। फरियादी के मुताबिक पटवारी लगातार रिश्वत की राशि देने के लिए दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर उसने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत सही होने पर बिछाया जाल
लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई। जांच में सामने आया कि पटवारी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 10 हजार रुपये मंगलवार को लेने वाला था।
पंचायत भवन में लेते ही दबोचा
पूर्व निर्धारित योजना के तहत फरियादी ग्राम पंचायत गोपालपुरा भवन पहुंचा और पटवारी को 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी के हाथों का रासायनिक परीक्षण कराया, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!