लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई: महिला अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
भोपाल लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत
कार्रवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे चक्कर खाकर गिर पड़ीं। डॉक्टरों की जांच में उनका ब्लड प्रेशर 180 तक पहुंचा पाया गया, जिसके बाद उन्हें दवा देकर स्थिति सामान्य की गई।
पदस्थापना के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, राजगढ़ स्थित सुविधा सोनोग्राफी सेंटर के संचालक हरिओम अहिरवार (निवासी भोपाल) ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सेंटर में नए रेडियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. आकाश तनेजा की पदस्थापना के लिए सीएमएचओ की आईडी से अप्रूवल जरूरी था। इसके लिए डॉ. शोभा पटेल ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
पहले 30 हजार ले चुकी थीं, बाकी लेते पकड़ी गईं
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह पहले ही 30 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उसने भोपाल लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 10 सदस्यीय टीम ने ट्रैप प्लान किया। फरियादी को 20 हजार रुपए लेकर भेजा गया। जैसे ही सीएमएचओ ने पैसे लिए, टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
रंगे हाथों पुष्टि, हाथ हुए लाल
कार्रवाई के दौरान हाथ धुलवाने पर केमिकल लगे नोटों के कारण उनके हाथ लाल हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत
ट्रैप के तुरंत बाद डॉ. शोभा पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर पहुंचे एमडी मेडिसिन डॉ. योगेश दांगी ने जांच की, जिसमें उनका ब्लड प्रेशर 180 पाया गया। बताया जा रहा है कि वे पहले से हाई बीपी की मरीज हैं। दवा देने के बाद उनकी हालत स्थिर हुई।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
डीएसपी लोकायुक्त भोपाल वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!