इस अफसर पर कसा लोकायुक्त का शिकंजा: नौ ठिकानों पर छापे; जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा,परिवार के नाम मिलीं कई फैक्ट्रियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमपीडब्ल्यूजेडीसी) के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना स्थित 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
प्रारंभिक जांच में अधिकारी के पास ज्ञात आय से कहीं अधिक 6.50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त के अनुसार, सेवाकाल में उन्हें लगभग 2 करोड़ रुपए का शुद्ध वेतन मिला।
अब तक 7.16 करोड़ रुपए से अधिक के खर्च और निवेश का आकलन किया गया है, जो आय से करीब 258 प्रतिशत अधिक है। फिलहाल तलाशी और दस्तावेजों की जांच जारी है।
यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई। शिवराम सेमिल वर्तमान में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर में अधीक्षण यंत्री (पारे एवं वित्त) के पद पर पदस्थ हैं।
सूचना के आधार पर बनी जांच की रणनीति
लोकायुक्त को शिकायत और गोपनीय सूचनाएं मिली थीं कि अधिकारी ने 33 वर्षों की सेवा के दौरान अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर विशेष टीम गठित कर एक साथ नौ स्थानों पर तलाशी की गई।
सिलिकॉन सिटी में आलीशान मकान
तलाशी के दौरान इंदौर की सिलिकॉन सिटी स्थित सी-44, निधिवन कॉलोनी में आरोपी का तीन मंजिला आलीशान मकान मिला। इसकी अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह आवास जांच का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
परिजन के नाम पर कई औद्योगिक इकाइयां संचालित
लोकायुक्त जांच में सामने आया कि आरोपी के परिजनों के नाम पर कई औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं।
बेटे शुभम सेमिल के नाम पर पीथमपुर सेक्टर-3 में 'शुभम इलेक्ट्रिकल' नाम से ट्रांसफार्मर निर्माण इकाई संचालित मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपए है।
बहू एवं अन्य परिजनों के नाम पर 'कर्निश पावरजोन' फर्म मिली, जिसने पीथमपुर में दो औद्योगिक प्लॉट खरीदे हैं। इनमें एक फैक्ट्री संचालित है, जबकि दूसरी का निर्माण जारी है। यहां करीब 1 करोड़ रुपए का निवेश सामने आया।
बेटे और दामाद के नाम पर धार जिले के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में 'एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स' के नाम से इकाई और प्लॉट मिला, जिसमें करीब 1.50 करोड़ रुपए का निवेश होना पाया गया।
'कृष्णा पावर' के नाम से भी एक औद्योगिक भूखंड मिला, जहां नई फैक्ट्री का निर्माण जारी है। इसके अलावा रिश्तेदार (समधी) के नाम पर 'ए-वन इलेक्ट्रिकल' नामक इकाई भी जांच के दायरे में आई है। हालांकि उसका निवेश फिलहाल आरोपी की संपत्ति में शामिल नहीं किया गया है।
इंदौर में मिले कई व्यावसायिक कार्यालय
जांच के दौरान इंदौर में फैक्ट्रियों से जुड़े कई कार्यालय भी मिले। सिलिकॉन सिटी स्थित कार्यालय भवन आरोपी की पत्नी और बेटे सौरभ सेमिल के नाम पर मिला, जहां शुभम इलेक्ट्रिकल का संचालन हो रहा है। इसकी गाइडलाइन कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर और देवास नाका क्षेत्र में कर्निश पावरजोन के कार्यालयों पर भी तलाशी जारी है।
प्लॉट, लग्जरी इलेक्ट्रिक कार और मुरैना में मकान
लोकायुक्त को ओमेक्स सिटी में बेटों के नाम खरीदा गया प्लॉट भी मिला, जिसकी गाइडलाइन कीमत करीब 20 लाख रुपए है। शुभम इलेक्ट्रिकल के नाम पर खरीदी गई महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार भी जांच में सामने आई, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
इसके अलावा मुरैना के रविदास नगर में आरोपी का दो मंजिला मकान भी मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है। वहां ग्वालियर लोकायुक्त की टीम जांच कर रही है।
अभी जारी है तलाशी, बढ़ सकता है आंकड़ा
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, यह प्रारंभिक आकलन है और तलाशी अभियान अभी जारी है। दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश और संपत्तियों की विस्तृत जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा और बढ़ सकता है। जांच पूरी होने के बाद लोकायुक्त आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!