लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: इस कारण हटाया गया दो डीएसपी को; अब तक इतने अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
लोकायुक्त संगठन में कथित भ्रष्टाचार और संदिग्ध गतिविधियों के मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। खबर सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर लोकायुक्त संगठन ने सख्त कदम उठाते हुए दो डीएसपी को संगठन से हटाकर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) अटैच कर दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों के निलंबन की अनुशंसा भी भेजी गई है।
लोकायुक्त के एडीजी योगेश देशमुख द्वारा जारी आदेश के अनुसार डीएसपी बीएम द्विवेदी और डीएसपी मंजू सिंह को तत्काल प्रभाव से लोकायुक्त संगठन से हटाकर पीएचक्यू भेज दिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भी संबंधित प्राधिकरण को भेजा गया है।
इससे पहले बुधवार को लोकायुक्त संगठन ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी। इनमें प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर और आरक्षक गौरव साहू शामिल हैं। वहीं प्रधान आरक्षक बृजबिहारी पाण्डेय के निलंबन तथा संविदा वाहन चालक अमित विश्वकर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।
एडीजी द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधियों को कार्रवाई का आधार बताया गया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। लोकायुक्त संगठन में हुई इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
अब तक कुल सात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें दो डीएसपी, तीन पुलिसकर्मी, एक प्रधान आरक्षक और एक संविदा वाहन चालक शामिल हैं। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा अन्य जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!