लोकायुक्त की कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; इस काम के लिए मांगे थे इतने रुपये
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/ बड़वानी।
लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़वानी जिले में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। आरोपी प्रदीप मण्डलोई (36)विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनजाति कार्य विभाग राजपुर में लेखा शाखा प्रभारी के पद पर कार्यरत है। उसे 7 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
रिटायर्ड शिक्षक से मांगी थी रिश्वत
मामले में शिकायतकर्ता बाबूलाल नरगावे, जो ग्राम बकवाड़ी (तहसील राजपुर, जिला बड़वानी) के निवासी और सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक हैं, ने लोकायुक्त को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की मृत्यु के बाद पुत्रवधु को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। संबंधित प्रकरण में “प्राण नंबर” (वेतन प्रक्रिया) जल्द जारी करवाने और वेतन निकालने के एवज में आरोपी द्वारा 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।
सत्यापन के बाद बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 6 अप्रैल 2026 को ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
कार्यालय में ही रंगे हाथ पकड़ा
पूर्व योजना के तहत आरोपी को राजपुर स्थित कार्यालय के लेखा/स्थापना कक्ष में शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को दें, ताकि ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!