33 साल की नौकरी में 2 करोड़ की कमाई: इंजीनियर के पास निकली 14.54 करोड़ की संपत्ति; लोकायुक्त जांच में बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर हुई छापेमार कार्रवाई के बाद सामने आए प्रारंभिक आकलन में करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति और औद्योगिक निवेश का पता चला है।
लोकायुक्त की शुरुआती जांच के मुताबिक, 33 साल की सरकारी सेवा के दौरान शिवराम सेमिल की वैध आय करीब 2 करोड़ रुपए रही, जबकि अब तक सामने आई संपत्तियों और निवेश का कुल मूल्य 14 करोड़ 54 लाख 16 हजार 764 रुपए आंका गया है। जांच एजेंसी के अनुसार यह उनकी वैध आय से करीब 627 प्रतिशत अधिक है।
9 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
लोकायुक्त ने मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे शिवराम सेमिल के इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना सहित 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। जांच में आलीशान मकान, फैक्ट्रियां, प्लॉट, वाहन और बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश सामने आया।
फैक्ट्रियों में करोड़ों का निवेश
जांच के दौरान पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित 'शुभम इलेक्ट्रिकल' नामक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 1.06 करोड़ रुपए है। इसी क्षेत्र में एक अन्य औद्योगिक इकाई की कीमत करीब 71 लाख रुपए आंकी गई है।
धार जिले के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित 'एसएस इलेक्ट्रिकल्स' फैक्ट्री भी जांच के दायरे में आई है, जहां केबल और ट्रांसफॉर्मर निर्माण का कार्य किया जाता है। इस इकाई का मूल्य करीब 2.06 करोड़ रुपए बताया गया है। वहीं 'कृष्णा पावर' नाम से निर्माणाधीन एक अन्य फैक्ट्री पर अब तक लगभग 10 लाख रुपए खर्च होने की जानकारी मिली है।
इंदौर से मुरैना तक फैली करोड़ों की संपत्ति
लोकायुक्त को इंदौर के अंजली नगर में फैक्ट्री और कार्यालय परिसर मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 1.49 करोड़ रुपए है। इसके अलावा बेटे के नाम करीब 20 लाख रुपए का प्लॉट भी मिला है।
जांच में 31.50 लाख रुपए की लग्जरी कार, मुरैना के बाजड़ा नगर में करीब 50 लाख रुपए का मकान और इंदौर की सिलिकॉन सिटी में स्थित करीब 1.69 करोड़ रुपए मूल्य का तीन मंजिला आलीशान मकान भी सामने आया है।
निर्माणाधीन भवन पर 2 करोड़ का खर्च
सिलिकॉन सिटी में ही एक और तीन मंजिला निर्माणाधीन भवन मिला है, जिस पर अब तक करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की जानकारी जांच टीम को मिली है। वहीं पीथमपुर स्थित फैक्ट्री परिसर में मशीनरी, प्लॉट, शेड और निर्माण कार्य पर लगभग 4.17 करोड़ रुपए के निवेश का भी खुलासा हुआ है।
आगे होगी विस्तृत जांच
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह प्रारंभिक आकलन है। संपत्तियों, निवेश और वित्तीय दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!