बेरछा के जंगल में हुए गैंगरेप को लेकर स्थानीय आरोपियों पर शक: पुलिस ने संदिग्धों को उठाया; जल्द खुलासा होने की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले से सटे महू क्षेत्र के बड़गौंदा थाना अंतर्गत बेरछा के जंगल में कल दोपहर हुई सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना में पुलिस जांच तेज हो गई है। अब इस मामले में नए इनपुट सामने आए हैं, जिनके मुताबिक आरोपी स्थानीय होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने मित्र के साथ महू घूमने आई थी। दोनों ने लगनचा भेरू के दर्शन करने के बाद बेरछा जंगल में कुछ देर के लिए रुकना चाहा। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे दो युवक वहां पहुंचे और युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे काबू में कर लिया।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक किसी तरह वहां से भाग निकला और डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को आरोपी नहीं मिले, वे जंगल का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी स्थानीय क्षेत्र के ही हो सकते हैं। फरियादी ने बताया कि आरोपियों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है।
सूत्र यह भी बता रहे हैं कि जंगल क्षेत्र में इस तरह वारदात करने वाले कुछ युवक अक्सर सक्रिय रहते हैं और बाहर से आने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं। इसी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
गंभीर चोटों के निशान
घटना में युवक के हाथ और गले पर लाठी से मारपीट के गंभीर निशान हैं, जबकि युवती के हाथ, गले और शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरछा जंगल घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!