लिव-इन पार्टनर ने रची खौफनाक साजिश: पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया; ऐसे खुला हत्या का राज, किस बात का था डर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जालंधर/होशियारपुर।
होशियारपुर के खुरालगढ़ जंगल में सूटकेस से बरामद जली हुई किशोरी के शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि 14 वर्षीय किशोरी की हत्या उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने की थी। आरोपी ने पहले गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर शव को सूटकेस में भरकर जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका 10वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी मां ने पहले बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
दो साल से महिला के साथ रह रहा था आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गुरविंदर सिंह पिछले दो वर्षों से मृतका की मां के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला तलाकशुदा है और दोनों नवांशहर में किराए के मकान में साथ रहते थे।
रिश्ते का खुलासा करने की धमकी से था नाराज
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे किशोरी का लड़कों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। वह अक्सर उसे इस बात को लेकर टोकता था। आरोपी का दावा है कि किशोरी उसे धमकी देती थी कि वह उसकी मां के साथ उसके रिश्ते की जानकारी लोगों को दे देगी। इसी बात को लेकर वह उससे नाराज था।
पहले मां को भेजा, फिर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 29 मई को पहले अपनी लिव-इन पार्टनर को बस में बैठाकर भेज दिया। इसके बाद वह घर लौटा और किशोरी का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को सूटकेस में रखा और रात के समय बाइक से खुरालगढ़ जंगल पहुंचा, जहां पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया।
सीसीटीवी फुटेज बना अहम सबूत
जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में किशोरी आरोपी के साथ बाइक पर जाती दिखाई दी। बाद में आरोपी को एक बड़ा सूटकेस लेकर निकलते देखा गया। इसी आधार पर पुलिस का संदेह गहराया और पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!