ढाबे की आड़ में परोसी जा रही थी शराब: पुलिस ने दबिश देकर संचालक को पकड़ा; तलाशी के दौरान यह मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में ढाबे की आड़ में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेगमखेड़ी स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार किया और मौके से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि ‘मां कामाख्या देवी ढाबा’ का संचालक अंकित केलवा ढाबे पर अवैध रूप से शराब बेच रहा है और ग्राहकों को परोस भी रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढाबे की घेराबंदी कर कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान पुलिस को ढाबे से 6 पेटी शराब मिली, जिसमें 1 पेटी देसी मसाला और 4 पेटी देसी प्लेन शराब शामिल है। इसके अलावा एक थैले में 30-30 क्वार्टर मसाला और प्लेन शराब भी बरामद हुई। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी अंकित केलवा को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!