खबर
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान: विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘हे राम...! इंदौर के सिरपुर में श्रीराम मंदिर के नाम दर्ज जमीन पर चल रही सरकारी शराब दुकान का मामला सामने आने के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है।

जिस जमीन के रिकॉर्ड में श्रीराम मंदिर व्यवस्थापक यानी कलेक्टर इंदौर का नाम दर्ज है, उसी के करीब 4,200 वर्गफीट हिस्से पर लंबे समय से शराब दुकान संचालित हो रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि उपलब्ध किरायानामे के मुताबिक इस दुकान के लिए हर महीने 3 लाख यानी सालाना 36 लाख रुपए किराया दिया जा रहा है।

दस्तावेजों के अनुसार यह किराया दिलीप सिंह गौड़ को दिया जा रहा है, जो इंदौर विधानसभा-4 की विधायक मालिनी गौड़ के रिश्तेदार हैं। हालांकि गौड़ का दावा है कि जमीन निजी है और इस संबंध में मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

सर्वे नंबर 394 में उलझा जमीन का पूरा मामला
सिरपुर इलाके की यह जमीन सर्वे नंबर 394 में दर्ज है। रिकॉर्ड के मुताबिक जमीन के दो हिस्से हैं। इनमें से एक हिस्से को लेकर 1991 में जिला अदालत की डिक्री के आधार पर निजी लोगों के नाम दर्ज हुए थे। बाद में जमीन की बिक्री और नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान इसके सरकारी होने का मामला सामने आया।

अक्टूबर 2025 में अयाज खान ने नामांतरण के लिए आवेदन किया तो प्रशासन के सामने पुराना रिकॉर्ड आया। इसके बाद जिला प्रशासन ने अदालत में आवेदन देकर पुरानी डिक्री को निरस्त करने की मांग की। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

दूसरे हिस्से पर चल रही शराब दुकान
इसी सर्वे नंबर का दूसरा हिस्सा 394/1 है। राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन श्रीराम मंदिर व्यवस्थापक, कलेक्टर इंदौर के नाम दर्ज बताई गई है।

इसी जमीन के सामने वाले हिस्से में करीब 4,200 वर्गफीट जगह पर सिरपुर की सरकारी शराब दुकान संचालित हो रही है। इसके पीछे करीब 25 हजार वर्गफीट हिस्से पर भी कब्जे की बात सामने आई है।

पहले होटल-बार, अब सरकारी शराब दुकान
दस्तावेजों और उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस जगह पर पहले मानसरोवर होटल और बार संचालित होता था, जो बाद में बंद हो गया। इसके बाद इसी परिसर में सरकारी शराब दुकान संचालित होने लगी।

वर्तमान में शराब लाइसेंसी संजय शिवहरे और दिलीप सिंह गौड़ के बीच किरायानामा होने की जानकारी सामने आई है। किरायानामे में दुकान और गोदाम को शराब कारोबार के लिए किराए पर देने का उल्लेख है।

3 लाख महीने का किराया, 2 लाख नकद देने का उल्लेख
किरायानामे के मुताबिक जगह का मासिक किराया 3 लाख रुपए तय है। यानी सालाना किराया 36 लाख रुपए बैठता है।

दस्तावेज में भुगतान का जो तरीका दर्ज है, उसके मुताबिक 2 लाख रुपए प्रतिमाह नकद और 1 लाख रुपए चेक/बैंक खाते के जरिए देने का उल्लेख है। किरायानामे में शराब दुकान का आकार करीब 13×68 फीट और पीछे बने गोदाम का आकार 21×67 फीट बताया गया है।

गौड़ बोले- जमीन निजी है, मामला कोर्ट में
दिलीप गौड़ का कहना है कि जमीन को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। उनका दावा है कि जमीन उनके नाम पर है और निजी है, सरकारी नहीं।

वहीं शराब दुकानदार शिवहरे ने बताया कि दुकान करीब 20 साल से संचालित हो रही है। पहले यहां होटल चलता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने गौड़ से किरायानामा किया है और उसी के आधार पर किराया दिया जा रहा है।

जमीन के राजस्व रिकॉर्ड की पूरी जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। उनके मुताबिक प्रशासन ने हाल में इस मामले में जानकारी मांगी थी, जो उपलब्ध करा दी गई है।

प्रशासन की जांच जारी
इंदौर जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार जमीन के रिकॉर्ड की जांच जारी है। एक हिस्से को लेकर प्रशासन ने अदालत में प्रकरण भी दायर किया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि राजस्व रिकॉर्ड में जमीन श्रीराम मंदिर व्यवस्थापक-कलेक्टर के नाम दर्ज है, तो उस पर चल रही शराब दुकान का किरायानामा किस अधिकार के तहत हुआ और 36 लाख रुपए सालाना किराया किस आधार पर लिया जा रहा है? जांच पूरी होने के बाद ही इन सवालों की तस्वीर साफ होगी।

संबंधित समाचार

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

28 minutes ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

35 minutes ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 1 hour ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 1 hour ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 2 hours ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

about 3 hours ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

about 3 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 3 hours ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 3 hours ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 3 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 3 hours ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 3 hours ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 3 hours ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 4 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 22 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!