रिहायशी इलाके में शराब दुकान: विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन; चक्काजाम कर रोका यातायात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
महू में शराब दुकान खोलने के विरोध में बुधवार सुबह बड़ा हंगामा देखने को मिला। महू-नीमच मार्ग स्थित चिनार वैली कॉलोनी के पास प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया।
तड़के 4 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन
प्रदर्शन की शुरुआत सुबह करीब 4 बजे हुई, जब क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में डंडे लेकर सड़क पर पहुंचीं। महिलाओं ने पत्थर रखकर दोनों ओर का रास्ता बंद कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
रिहायशी इलाके में दुकान खोलने पर आपत्ति
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि चिनार वैली सहित आसपास 15 से 20 कॉलोनियों में हजारों परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र के बीच शराब दुकान खुलने से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ेगा। साथ ही, उन्होंने आशंका जताई कि इससे शराबियों की आवाजाही बढ़ेगी और मारपीट व चोरी जैसी घटनाओं में भी इजाफा हो सकता है।
घंटों ठप रहा यातायात
प्रदर्शन के कारण महू-नीमच मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
महू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि वे पहले ही इस संबंध में इंदौर कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुकी हैं।
आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
पुलिस द्वारा ठेकेदार से शराब दुकान न खुलवाने के संबंध में ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे चक्का जाम समाप्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, 31 मार्च की रात को भी इसी मुद्दे पर महिलाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया था।
संबंधित समाचार

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!