तीन युवकों पर जानलेवा हमला: पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सैलाना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। भैरूघाटा के पास बाइक से लौट रहे तीन युवकों को अज्ञात लोगों ने घेरकर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया।
हमले में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दैलतपुरा से लौटते समय घेरा
पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय रमेश पुत्र वरसिंह भाभर निवासी धबाईखेड़ी (अडवानिया) अपने साथ गोपाल पुत्र गोवर्धन चरपोटा और करण पुत्र मनसुख मेड़ा के साथ बाइक से दैलतपुरा गया था।
घायल करण ने पुलिस को बताया कि तीनों रमेश की मंगेतर से मिलने के लिए दैलतपुरा गए थे। मुलाकात के बाद वे बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भैरूघाटा के पास सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने उन्हें निशाना बना लिया।
पहले पथराव, फिर रास्ता रोककर हमला
करण के अनुसार, सड़क किनारे करीब 10 से 12 लोग मौजूद थे। युवकों के वहां से गुजरते ही आरोपियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। तीनों ने बाइक तेज कर मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी आगे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।
इसके बाद आरोपियों ने पत्थरों और लाठियों से तीनों युवकों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस को सूचना देने के बाद रास्ते में रमेश की मौत
हमले के बाद करण किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रहा। कुछ दूरी पर पहुंचकर उसने डायल-112 को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस की मदद से तीनों घायलों को सैलाना ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रमेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
वहीं गंभीर हालत में गोपाल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीसरे घायल करण का उपचार जारी है।
हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवकों पर हमला किस कारण किया गया और इसमें कितने लोग शामिल थे।
संबंधित समाचार

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!