खबर
Top News

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम: डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहरी सीमा से सटे ग्राम उमरिया खुर्द में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रिहायशी मकान के बरामदे से लेकर खेत तक तेंदुए के नजर आने के बावजूद वन विभाग की टीम उसे तलाशने में सफल नहीं हो सकी। इस घटनाक्रम ने विभाग की रेस्क्यू कार्यप्रणाली और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह हरिओम ठाकुर के घर के बरामदे में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद दोपहर में वह पास के खेत में नजर आया। बताया गया कि तेंदुआ शाम करीब 4 बजे दिखाई दिया, जबकि रेस्क्यू टीम लगभग 6 बजे मौके पर पहुंची।

इस देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि सूचना मिलने के बाद टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में इतना समय क्यों लगा। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ वहां से निकल चुका था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ लाल सुधाकर सिंह, रालामंडल अधीक्षक सुभाष शर्मा, प्रभारी रेंजर शेर सिंह कटारे, वनरक्षक रवि कुमार, इंदौर ग्रामीण रेंज के डिप्टी रेंजर श्याम गोह और वनरक्षक प्रवीण मालवीय सहित वन विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा। रालामंडल की क्षेत्रीय रेस्क्यू टीम ने स्निफर डॉग स्क्वाड की मदद से भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता... तेंदुए के रिहायशी इलाके तक पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र में गश्त, मुनादी, चेतावनी और निगरानी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से प्रभावी कदम उठाना जरूरी है।

चोटिल होने की आशंका, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट... तेंदुए के एक वायरल वीडियो के आधार पर उसके शरीर या सिर पर चोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिखाई देने वाले निशान शिकार के दौरान लगे खून के भी हो सकते हैं।

वास्तविक स्थिति तेंदुए के रेस्क्यू और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगी। वन विभाग का अनुमान है कि पास में स्थित रालामंडल की पहाड़ियों में तेंदुओं की मौजूदगी के कारण वन्यजीव गांव की सीमा तक पहुंचा होगा। लगातार स्थान बदलने के कारण उसकी तलाश में परेशानी आ रही है।

फिलहाल, क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग के सामने उसकी लोकेशन का पता लगाने और प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की चुनौती है।

संबंधित समाचार

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी
Top News

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

3 minutes ago
दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

9 minutes ago
परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी
Top News

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

10 minutes ago
निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा
Top News

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

11 minutes ago
भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी
Top News

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

14 minutes ago
कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध
Top News

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

22 minutes ago
युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

23 minutes ago
सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा
Top News

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

24 minutes ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

30 minutes ago
दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी
Top News

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

32 minutes ago
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर
Top News

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

40 minutes ago
इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल
Top News

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

40 minutes ago
कुएं में मिले तीन मासूमों के शव
Top News

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश
Top News

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

about 1 hour ago
प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

about 1 hour ago
10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी
Top News

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

about 1 hour ago
कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा
Top News

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत

about 1 hour ago
ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक
Top News

ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक:दो आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत 5.67 लाख का सामान जब्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जनरल कोच में सफर कर रहे थे टाइगर श्रॉफ के हमलावर
Top News

वीडियो देखिये, जनरल कोच में सफर कर रहे थे टाइगर श्रॉफ के हमलावर:यात्री बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी; मुंबई पुलिस से मिले इनपुट पर कार्रवाई, प्लेटफॉर्म पर 3 से 4 मिनट में पूरा किया ऑपरेशन

about 1 hour ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!