गोशाला में घुसकर तेंदुए ने किया हमला: तीन गायों की ले ली जान; दो गाय घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिले के महू वन क्षेत्र में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने गोशाला में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में 3 गायों की मौत हो गई, जबकि 2 गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली बड़ी घटना है।
दो बार किया हमला
घटना महू फॉरेस्ट रेंज के अंतर्गत बसी पीपरी पंचायत क्षेत्र की है, जो बड़गोंदा नर्सरी से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आड़ा पहाड़ वन चौकी के पास स्थित एक गोशाला पर तेंदुए ने एक नहीं, बल्कि दो बार हमला किया। हमले में 3 गायों को मार डाला गया, जबकि 2 अन्य गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है, जो मुआवजा प्रक्रिया शुरू होने के दौरान सामने आई।
असहाय गायों का आश्रय बना निशाना
हिंदू संगठन से जुड़े मनोज अशोक पाटीदार ने बताया कि बसी पीपरी की यह गोशाला दरअसल एक “गो वृद्धाश्रम” है, जहां उन गायों को रखा जाता है जो बूढ़ी, बीमार या दूध देना बंद कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी असहाय गायें अक्सर गो तस्करों के निशाने पर रहती हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह आश्रय बनाया गया था। लेकिन इस बार जंगली जानवर के हमले ने नई चुनौती खड़ी कर दी।
सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद गोशाला के चारों ओर तार फेंसिंग और जाली लगाकर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
वन विभाग ने माना हमला, मुआवजा प्रक्रिया शुरू
वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि तेंदुए ने दो बार हमला किया था, जिसमें 3 गायों की मौत हुई। विभाग द्वारा प्रभावित पक्ष को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!