अब छोड़ दो, मर जाएगा: लोगों की गुहार के बीच हैवानियत; अपने ही रिश्तेदार को बाइक से बांधकर घसीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
शाजापुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही समधी को बेरहमी से पीटा और बाइक से बांधकर सड़क पर घसीट दिया। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया, जिसमें लोगों की चीख-पुकार के बावजूद आरोपी की क्रूरता साफ नजर आ रही है।
“लग्न” लेने के बहाने अपने साथ ले गया था
पीड़ित बुजुर्ग मांगीलाल, शाजापुर के ग्राम सिरोलिया के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी देवीलाल उन्हें “लग्न” लेने के बहाने अपने साथ ले गया था। घटना भैंसवा माता मंदिर के पास की बताई जा रही है।
VIDEO में दिखी हैवानियत
वायरल वीडियो में देवीलाल अपने समधी मांगीलाल को रस्सी से बाइक के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटता नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोग उसे रोकते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं—“अब मत घसीटो, मर जाएगा।”इसके बाद आरोपी रस्सी खोलता है, लेकिन बुजुर्ग को हाथों से पकड़कर जमीन पर घसीटता रहता है। कुछ देर बाद वह पीड़ित को मौके पर ही छोड़कर साथी के साथ फरार हो जाता है।
रात में अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग की जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से मांगीलाल को मक्सी थाने ले गए, जहां से उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार रात करीब 1 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अब तक केस दर्ज नहीं
चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।
परिजनों का आरोप
पीड़ित के परिजन शंकरलाल के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे देवीलाल उनके घर आया और मांगीलाल को भैंसवा माता मंदिर चलने के लिए कहा। मांगीलाल ने घर में हवन होने का हवाला देकर मना किया, लेकिन आरोपी जबरदस्ती उन्हें अपने साथ ले गया।
शराब पीने के बाद हुआ विवाद
परिजनों का आरोप है कि मंदिर के पास दोनों ने शराब पी, जिसके बाद विवाद हुआ और देवीलाल ने इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!