नर्मदा की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज: सभी पंप हुए बंद; जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा तृतीय चरण की 1700 मिमी व्यास की मुख्य पाइप लाइन में महू स्थित ड्रीमलैंड स्क्वायर के समीप लीकेज होने से जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नर्मदा तृतीय चरण के सभी पंप अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
नगर निगम एवं जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन में रिसाव की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। पाइपलाइन को सुरक्षित तरीके से खाली करने की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पंपों को बंद रखना आवश्यक है। सुधार कार्य पूर्ण होते ही जलप्रदाय व्यवस्था को पुनः चालू कर दिया जाएगा।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल का संयमित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करें, ताकि मरम्मत अवधि के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। निगम का दावा है कि तकनीकी दल लगातार मौके पर मौजूद है व पाइप लाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस लीकेज के कारण शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विभाग ने आश्वस्त किया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही जल वितरण व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!