खबर
Top News

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष: ’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अक्टूबर 2026, 11:55 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, पेयजल संकट और शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बीच कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति चर्चा में आ गई। सोमवार सुबह रीगल तिराहे पर नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया के नेतृत्व में ‘मित्रासुर’ का पुतला दहन करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष और पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष के कई करीबी नेताओं की अनुपस्थिति के चलते कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल उठने लगे।

महापौर के खिलाफ विरोध की कमान संभाल रहीं सोनिला मिमरोट भाटिया इस दौरान अकेली संघर्ष करती नजर आईं। प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी पार्षदों और प्रमुख नेताओं की भागीदारी नहीं दिखने की चर्चा ने पार्टी के भीतर तालमेल को लेकर सवाल खड़े किए। हालांकि, नेताओं की अनुपस्थिति के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

भ्रष्टाचार से लेकर जल संकट तक के मुद्दे उठाने का ऐलान
कांग्रेस पार्षद दल की ओर से जारी सूचना के अनुसार रीगल तिराहे पर विरोध प्रदर्शन कर ‘मित्रासुर’ के पुतले का दहन किया जाना था। इसमें भागीरथपुरा कांड, फर्जी नामांतरण घोटाला, बेलेश्वर बावड़ी हादसा, सड़कों पर गड्ढों की समस्या, यातायात व्यवस्था, जल संकट और फर्जी बिल घोटाले जैसे मुद्दे उठाने की बात कही गई थी। इसके अलावा विकास कार्यों में कथित भेदभाव, अवैध होर्डिंग और सफाईकर्मियों को दिए गए कथित झूठे आश्वासनों के मुद्दे भी प्रदर्शन के एजेंडे में शामिल थे।

निगम प्रशासन से जवाब मांगने की तैयारी
कांग्रेस पार्षद दल का कहना था कि नगर निगम प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। शहर की बुनियादी समस्याओं और निगम से जुड़े गंभीर मामलों पर जवाब मांगने के लिए यह प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की गई थी।

हालांकि, प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और पार्षदों की भागीदारी को लेकर उठे सवालों ने महापौर के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता को भी चर्चा में ला दिया है।

संबंधित समाचार

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट
Top News

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

7 minutes ago
कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

15 minutes ago
शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

32 minutes ago
साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया
Top News

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

34 minutes ago
वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट
Top News

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

41 minutes ago
लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

about 1 hour ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

about 1 hour ago
टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां
Top News

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

about 1 hour ago
विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर
Top News

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

about 2 hours ago
इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट
Top News

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट:50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन

about 2 hours ago
महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा
Top News

महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा:महाअष्टमी पर मदिरा की धार के साथ 26 किमी की यात्रा पर निकला शासकीय दल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग:हमले के बाद खुद घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता

about 2 hours ago
हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 19 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 19 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 19 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 19 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!