नेता प्रतिपक्ष ने दिया सात दिन का अल्टिमेटम कहा- मांगें नहीं मानी, तो सड़क पर उतरेंगे: नक्शा स्वीकृति, नामांतरण घोटाले और आश्रय निधि मामले में कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम परिषद का कार्यकाल एक वर्ष बचा है और नेता प्रतिपक्ष बनी सोनिला मिमरोट भाटिया ने कल पत्रकारवार्ता में तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने तीन मांगें रखी और कहा कि महापौर और निगमायुक्त को सात दिन का अल्टिमेटम दिया है।
यदि वे ध्यान नहीं देते हैं तो वे पार्षदों, नेताओं और आम जनता को साथ लेकर सडक़ पर उतरेंगी। उन्होंने रूबीना-फौजिया मामले में कहा कि कोर्ट जो भी फैसला करेगी, उसका पालन करेंगे।
कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता कही जा रही सोनिला ने ये भी कहा कि डाटा फार्म के नाम पर कई वर्षों से पुराने इंदौर के नागरिकों के नक्शे स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। ये उनके अधिकारों का खुला उल्लंघन है। जिन नागरिकों के मकान सड़क निर्माण या चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए उन्हें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वादा करने के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं दिया।
अब जबकि वे अपनी जमीन पर निर्माण करना चाहते हैं तो नक्शे स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। महापौर कह रहे हैं कि जल्दी ही डाटा फार्म से नक्शे मंजूर करना शुरू कर दिए जाएंगे, लेकिन उनका जल्दी एक वर्ष में भी पूरा नहीं हुआ, इसलिए अविलंब नक्शे स्वीकृत करना शुरू किया जाए।
360 नागरिकों की संपत्तियों का नामांतरण अन्य नामों पर कर दिया
दूसरी मांग है कि निगम में हुए नामांतरण घोटाले के आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है, इस पर उचित कार्रवाई की जाए। 360 नागरिकों की संपत्तियों का नामांतरण अन्य नामों पर कर दिया। आरोपी एक अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया। बाकी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मामले की जांच अपर आयुक्त आकाशसिंह को दी जिन्होंने जब जांच रिपोर्ट तैयार कर ली तो इसमें जांच समिति में उपायुक्त केशव सगर, प्रदीप जैन, एआरओ अजीम खान और मयूर पाटिल को भी जोड़ दिया गया, जो जांच को लटकाने की कोशिश है। पाटिल कई मामलों में आरोपी हैं। इस मामले में उचित कार्रवाई तुरंत की जाए।
रूबीना-फौजिया का जो फैसला हो, मंजूर होगा: रूबीना खान, फौजिया शेख के वंदे मातरम् विवाद में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के मामले में कहा कि मामला कोर्ट में है। जो भी आदेश होगा, उसका पालन करेंगे। वैसे, उन्होंने निगम परिषद की बैठक में क्या कहा, किसी ने क्या समझा और क्या हुआ, ये अलग बात है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति को लेकर पार्षदों में कोई नाराजगी नहीं है। सभी एकजुट हैं। कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
तीसरी मांग है कि भवन अनुज्ञा शाखा ने 2021 में कॉलोनी अधि. में संशोधन के बावजूद पालन अब 2026 में करने की शुरुआत की है तो पांच सालों में लोगों का जो नुकसान हुआ, उस में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। निगम ने अब 300 से ज्यादा बिल्डरों-काॅलोनाइजरों को नोटिस देकर आश्रय निधि जमा कराने को कहा है, लेकिन यदि इन नियम का समय पर पालन सुनिश्चित होता तो बीपीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के गरीबों को मकान मिल सकते थे। उन्होंने कहा कि उक्त तीनों मांगों के निराकरण के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे पार्षदों, पदाधिकारियों और जनता को साथ लेकर सडक़ पर उतरकर आंदोलन करेंगी।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!