खबर
Top News

हाईकोर्ट में सोमवार को सफेद पट्टी बांधकर काम करेंगे वकील: न्यायाधीशों की कमी समेत कई समस्याओं पर जताएंगे विरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
हाईकोर्ट में सोमवार को सफेद पट्टी बांधकर काम करेंगे वकील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सोमवार, 27 जुलाई को अधिवक्ता हाथ पर सफेद पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य करेंगे। यह विरोध लंबे समय से लंबित न्यायिक और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रतीकात्मक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। इस दौरान वकील अपना नियमित न्यायिक कार्य जारी रखेंगे और अदालत की कार्यवाही प्रभावित नहीं होगी।

पहले भी सौंपा जा चुका है ज्ञापन

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इंदौर के अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि इंदौर खंडपीठ में अधिवक्ताओं और न्यायालय में आने वाले पक्षकारों को लंबे समय से कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर पहले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को विस्तृत प्रतिवेदन भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

इन मुद्दों को लेकर जताएंगे विरोध
बार एसोसिएशन के अनुसार, इंदौर खंडपीठ में कई महत्वपूर्ण समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी, मामलों की समय पर सूचीबद्धता (लिस्टिंग) नहीं होना,अर्जेंट मेंशनिंग में आने वाली दिक्कतें. प्रेजेंटेशन ब्रांच से जुड़ी प्रशासनिक समस्याएं, जमानत याचिकाओं के निराकरण में देरी, अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था का अभाव शामिल हैं।

बार एसोसिएशन का सर्वसम्मत फैसला
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर 27 जुलाई को सभी अधिवक्ता हाथ पर सफेद पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य करेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि यह विरोध सांकेतिक होगा और इसका उद्देश्य न्यायालय का ध्यान अधिवक्ताओं व पक्षकारों की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित करना है।

अदालती कामकाज रहेगा सामान्य
बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि विरोध के बावजूद सभी अधिवक्ता नियमित रूप से अदालत में उपस्थित रहेंगे और न्यायिक कार्य करते रहेंगे। किसी भी प्रकार की हड़ताल या कार्य बहिष्कार नहीं किया जाएगा, ताकि पक्षकारों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 8 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 8 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 9 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 9 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 9 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 9 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 9 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 9 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 9 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 9 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 9 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 10 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 10 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 10 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 10 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 10 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 10 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 10 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!