वकील ने वकील को मारा चाकू: गले के पास लगा; इस बात से था नाराज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिला कोर्ट के बाहर दो वकीलों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। बहस के बाद एक अधिवक्ता ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कोर्ट से बाहर निकलते ही किया हमला
घायल अधिवक्ता की पहचान रामलाल रजक के रूप में हुई है। आरोप है कि अधिवक्ता राकेश महोबिया ने कोर्ट से बाहर निकलते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रामलाल रजक के चेहरे, हाथ और गले के पास गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्नी के केस की पैरवी को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, राकेश महोबिया और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है। इस केस में रामलाल रजक पत्नी की ओर से पैरवी कर रहे थे। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कोर्ट परिसर में बहस हुई, जो शाम को बाहर आकर हिंसक झड़प में बदल गई।
गेट नंबर-4 के बाहर वारदात
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों अधिवक्ता कोर्ट के गेट नंबर-4 के बाहर पहुंचे, राकेश महोबिया ने कथित रूप से चाकू निकालकर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में रामलाल को संभलने का मौका नहीं मिला।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला
घटना की सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल वकील की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घायल वकील का बयान
घायल अधिवक्ता रामलाल रजक ने बताया कि “मैं एक केस लड़ रहा था, जिसमें महिला पक्षकार है। उसके पति राकेश वकील हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं उनका केस क्यों लड़ रहा हूं। शाम को जैसे ही मैं गेट नंबर-4 से बाहर निकला, उन्होंने चाकू निकालकर मुझ पर हमला कर दिया।”
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
गौरतलब है कि, जिला कोर्ट परिसर में पहले भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इससे पहले यहां पटाखे फोड़ने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!