बिल्डर को लॉरेंस गैंग के नाम पर 5 करोड़ की धमकी: ‘हैरी बॉक्सर’ बनकर कॉल; बेटे को जान से मारने की चेतावनी, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बिल्डर को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और उसके बेटे की हत्या की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए दी गई इस धमकी के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर तकनीकी आधार पर जांच शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई
इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर विवेक दम्मानी ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। शिकायत के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी कंपनी के आधिकारिक नंबर पर एक वाट्सएप कॉल आया। कॉल को कंपनी की महिला कर्मचारी पूर्वी ने रिसीव किया।
खुद को ‘हैरी बॉक्सर’ बताते हुए सीधे धमकी दी
कॉल करने वाले ने खुद को ‘हैरी बॉक्सर’ बताते हुए सीधे धमकी दी कि विवेक दम्मानी तक संदेश पहुंचा दिया जाए। यदि 5 करोड़ रुपए नहीं दिए गए, तो उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी। आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसे बिल्डर और उसके बेटे की हर गतिविधि और लोकेशन की जानकारी है और वह कहीं भी हमला करवा सकता है।
यह चेतावनी भी दी
धमकी देने वाले ने पुलिस में शिकायत करने पर भी चेतावनी दी और कहा कि इससे कोई फायदा नहीं होगा, पैसे देने के बाद ही पीछा छोड़ा जाएगा। शुरुआत में स्टाफ ने इस कॉल को मजाक समझा, लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से वाट्सएप पर वॉइस मैसेज आने के बाद मामला गंभीर हो गया।
पुलिस को अवगत कराया
इसके बाद तुरंत बिल्डर को सूचना दी गई और पुलिस को अवगत कराया गया।मामले की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कॉल डिटेल, वाट्सएप नंबर और वॉइस सैंपल के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहला मामला नहीं है। करीब एक महीने पहले तुकोगंज इलाके के एक अन्य बिल्डर संजय जैन को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। उस समय भी आरोपियों ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उनकी गतिविधियों की जानकारी दी थी। पुलिस ने उस मामले में अशोक नगर से एक संदिग्ध को पकड़ा था, लेकिन उससे कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार, प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े ऐसे पांच से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!