बिल्डर को धमकी में लॉरेंस कनेक्शन: प्रोडक्शन वारंट पर ला रही पुलिस; तार गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

गुना जेल से उठाया मनीष धाकड़ को
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एक बिल्डर को धमकी देने के मामले में गैंगस्टर नेटवर्क की एंट्री ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई कर गुना जेल में बंद मनीष धाकड़ को गिरफ्तार किया है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा है। पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जाएंगी। इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहे हैं मामला सिर्फ एक धमकी तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे संगठित अपराध और बाहरी गैंग का कनेक्शन भी हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, कल इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम विशेष रूप से गुना पहुंची थी। उसने एक अन्य मामले में बंद मनीष धाकड़ को प्रोडक्शन वारंट के जरिए हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि गुना में भी मनीष पर धमकी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे इस केस से जोड़ते हुए अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है।
मामला तुकोगंज क्षेत्र के बिल्डर संजय जैन को मिली धमकी से जुड़ा है। उसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धमकाया गया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इस केस को गंभीरता से लिया। जांच के दौरान सामने आया धमकी देने वाला शख्स खुद नहीं किराए के शूटरों के जरिए काम करता है। इसी कड़ी में मनीष धाकड़ का नाम सामने आया।
जुड़ रही हैं कड़ियां, बढ़ेगी जांच
क्राइम ब्रांच मामले को अलग-अलग एंगल से जांच रही है जैसे धमकी देने वाले शूटर की पहचान, मनीष धाकड़ की भूमिका, गैंगस्टर नेटवर्क से संभावित कनेक्शन,पैसों के ट्रांजेक्शन। अधिकारियों का मानना है मनीष से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जो इस केस को सनसनीखेज बना सकते हैं।
हालांकि, क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक खुलकर बयान नहीं दिया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। तुकोगंज के बिल्डर को मिली धमकी बड़े आपराधिक नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है।
धमकी देने के लिए किराए के शूटरों का किया इस्तेमाल
सबसे चौंकाने वाली बात यह है मनीष धाकड़ के तार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी क्राइम ब्रांच ने अभी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अंदरखाने इस एंगल पर गंभीरता से जांच चल रही है। सूत्रों का दावा है जिस शूटर ने बिल्डर को धमकी दी थी, वह बाहरी नेटवर्क से जुड़ा है और मनीष धाकड़ उसके संपर्क में था।
यही वजह है कि उसे इस मामले में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है धमकी देने के लिए किराए के शूटरों का इस्तेमाल किया गया। इस नेटवर्क में पैसे का लेन-देन भी अहम भूमिका निभा रहा है।
बताया जा रहा है गुना में एक मामले में मनीष धाकड़ के पास बड़ी रकम आई थी, जिसे बाद में कथित तौर पर गैंग से जुड़े लोगों को ट्रांसफर किया गया। क्राइम ब्रांच इसी वित्तीय कनेक्शन को खंगाल रही है, ताकि पूरे गिरोह की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!