कॉलोनियों में देर रात बदमाशों का तांडव: खड़े वाहनों को बनाया निशाना; एक आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज और सदर बाजार थाना क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में शनिवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। दो पहिया वाहनों पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने कॉलोनियों में खड़े वाहनों को निशाना बनाया और कई कारों के कांच फोड़ दिए। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी दो पहिया गाड़ियों को भी गिरा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और रहवासियों में आक्रोश देखा गया।
जानकारी के अनुसार घटना अर्जुन पल्टन, राधा कॉलोनी और नीलकंठ कॉलोनी क्षेत्र की है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे दो वाहनों पर सवार होकर आए बदमाशों ने कॉलोनियों में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।
अचानक कांच टूटने और वाहनों के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी जाग गए। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से भागने लगे।
घटना के दौरान क्षेत्र के अनाज व्यापारी श्याम अग्रवाल भी आवाज सुनकर जाग गए। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश दूसरी गली की ओर भाग चुके थे। भागने से पहले उन्होंने तीन से अधिक कारों के कांच फोड़कर नुकसान पहुंचाया।
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया, जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी फिलहाल सदर बाजार थाना पुलिस की निगरानी में है।
पुलिस उससे उसके अन्य साथियों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ित अनाज व्यापारी श्याम अग्रवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना के बाद वे अपने साथियों के साथ रात करीब साढ़े तीन बजे मल्हारगंज थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने सुबह 10 बजे आने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया।
घटना के बाद कॉलोनीवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। रहवासियों का कहना है कि यदि रात के समय होने वाली घटनाओं की शिकायत पर तत्काल सुनवाई नहीं होगी तो अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!