भूमाफिया कैलाश शर्मा की करतूत ग्रीनबेल्ट की जमीन पर काट दी कॉलोनी: एग्रीमेंट पर बेचे प्लॉट; कब्जा एक पर भी नहीं दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिलेभर में भूमाफियाओं पर प्रशासनिक सख्ती के बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया, जिसमें भूमाफिया कैलाश शर्मा ने ग्रीनबेल्ट की जमीन पर कब्जा कर शिवशंभु नगर कॉलोनी काट दी। यही नहीं, उसने 450 प्लॉट काटकर लोगों को बेच दिए, लेकिन कब्जा किसी को भी नहीं दिया।
ये मामला देवगुराड़िया के समीप ग्राम सनावदिया का है। यहां कैलाश शर्मा पिता कालूराम शर्मा निवासी 6/5 नॉर्थ राजमोहल्ला ने ग्रीनबेल्ट की जमीन पर शिवशंभु नगर काटा है और करीब 450 प्लॉट काटकर बेच दिए हैं।
प्रशासन ने नौटरी पर रोक लगा रखी है तो उसने एग्रीमेंट पर ये प्लॉट बेचे और लोगों से करोड़ों रुपए की वसूली कर ली। ये जमीन किसान की है, जिसने ग्रीनबेल्ट की जमीन पर कब्जा कर लिया था और इस पर अब कैलाश शर्मा कॉलोनी काट रहा है।
यहां 2200 से लेकर 2800 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट के भाव से उसने प्लॉट बेचे हैं, जबकि मैन रोड से लगी जमीन के भाव 3500 से 4000 रुपए तक हैं।
माउंटेन व्यू कई सालों से खंडहर जैसी पड़ी
शर्मा की जमीनी जादूगरी केवल सनावदिया में चल रही है ऐसा नहीं है। उसने अरबिंदो अस्पताल के सामने दिव्य विहार के समीप माउंटेन व्यू नामक मल्टी बना रखी है, जिसके लिए फ्लैट तो बेच दिए, पर न तो रजिस्ट्री की है और न डेवलपमेंट किया है।
ये मल्टी खंडहर जैसी पड़ी है। शर्मा फ्लैट बेचकर फरार हो गया है, जबकि यहां फ्लैट लेने वाले परेशान होकर घूम रहे हैं। वहां कोई भी ये बताने को तैयार नहीं है कि इसमें विकास कब होगा? यही नहीं, शर्मा ने एक -एक फ्लैट कई लोगों को बेच दिए हैं।
सात प्लॉटों की रजिस्ट्रियां करवाईं
शर्मा का सारा काम मुकेश पिता मदनलाल मिश्रा निवासी 1009 खातीवाला टैंक देखता है। वो इन 7 प्लॉटों की रजिस्ट्रियां करवा चुका है। दिनभर मिश्रा ही आगे रहता है और वो ही लोगों से सौदा-बट्टा करता है। लोगों को मूर्ख बनाना और प्लॉट के लिए फांसना उसका काम है।
प्लॉटों की संख्या और भाव देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कैलाश शर्मा और मुकेश मिश्रा ने मिलकर करोड़ों रुपए का खेल कर दिया है। यहां प्लॉट लेने वाले लोग कब्जा लेने के लिए दिनभर चक्कर काटते हैं, जिन्हें मिश्रा न केवल धमकाता है, बल्कि महिलाओं से भी अभद्रता करता है। कब्जा देने का झांसा वो तीन सालों से लोगों को दे रहा है। दूसरी ओर उसने कॉलोनी का डेवलपमेंट भी नहीं किया है।
जमीन के कागजात गिरवी रख पैसा ले लिया
कैलाश शर्मा हर तरफ अपनी जादूगरी कर रहा है। उसने जमीनों के कागजात गिरवी रखकर किसी से भारी कर्ज ले लिया और बाद में उसे 42 फ्लैट देने का वादा किया था, लेकिन एक भी फ्लैट नहीं दिया। धोखाधड़ी का उस्ताद शर्मा इसके अलावा कुख्यात जुआरी भी है।
उसे कई बार खजराना पुलिस जुआ खेलते पकड़ चुकी है, लेकिन वह जोड़-तोड़ करके छूट जाता है। एक बार उसे पीपल्याहाना रोड पर बरसाना गार्डन में भी जुआ खेलते पकड़ा गया था, जिसके पास से बड़ी मात्रा में उपकरण व नकद राशि जब्त हुई थी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!