खबर
Top News

जमीनखोर पिता-पुत्र हामिद व जुनैद ने बहनों से की प्लॉट की धोखाधड़ी: एफआईआर के बाद धमका रहे; फिर एफआईआर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अप्रैल 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
जमीनखोर पिता-पुत्र हामिद व जुनैद ने बहनों से की प्लॉट की धोखाधड़ी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध कॉलोनियों का गढ़ बन चुके खजराना में जमीनखोर पिता-पुत्र हामिद-जुनैद की जोड़ी आए दिन लोगों के प्लॉट हड़प रही है। वो प्लॉटधारक को धमकाते भी हैं। ताजा मामला अमन नगर निवासी दो बहनों का है, जिनका प्लॉट ये खा गए जिस पर उन्होंने खजराना थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जिसके बाद पिता-पुत्र लगातार धमकियां दे रहे और राजीनामे का दबाव बना रहे। इस पर बहनों ने उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करवाई है।

मामला ये है कि तबस्सुम और सुनेहरा निवासी 2, अमन नगर शुभलाभ टॉवर के पास खजराना ने 2020 में कुख्यात जमीनखोर हामिद और जुनैद निवासी 11, मेजेस्टिक नगर द्वारा काटी गई दाऊदी कॉलोनी में 40 बाय 50 का प्लॉट करीब 25 लाख रुपए में खरीदा था और उसका कब्जा भी दे दिया था, लेकिन बाद में ये प्लॉट शासकीय स्कीम में आ गया।

बहनों ने जब हामिद-जुनैद से कहा कि उन्होंने कहा कि वो आपके पैसे लौटा देगा, लेकिन उसने नहीं लौटाए। अब वो धमका रहा है और राजीनामे का दबाव बना रहा है। 8 अप्रैल को वे खजराना थाना पहुंची और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 17 दिसम्बर 2025 को हामिद-जुनैद के खिलाफ प्लॉट की धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसका नंबर 1019/2025 है।

एफआईआर के बाद से हामिद-जुनैद दोनों बहनों पर दबाव बना रहा है कि वो रिपोर्ट वापस ले लें और राजीनामा कर ले। हमने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करा दी है, कोर्ट जो फैसला देगी वो मंजूर होगा, लेकिन हामिद-जुनैद मोबाइल पर धमका रहे हैं। वो कहते हैं कि राजीनामा कर लो और कोर्ट में जाकर राजीनामे के कागज लगा दो। कोर्ट में कुछ मत कहो। रोज-रोज की धमकी से परेशान होकर धमकाने, प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज करवाई है।

पूर्व में मकान तोड़े, सड़क पर आ गए लोग
आरई-2 पर कुछ माह पूर्व नगर निगम ने रिमूवल कर 20 मकानों को जमींदोज कर दिया था। इसके पीड़ितों को न तो कोई मुआवजा मिला और न कोई और राहत। ये पीड़ित कॉलोनाइजरों के झांसे में आ गए थे, जिन्होंने सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटी थी, जिसे प्रशासन ने मुक्त करा लिया। इस पर नोटरी पर प्लॉट काटकर बेचने का काम हामिद और उसका बेटा जुनैद कर रहे हैं। ये खजराना क्षेत्र के बड़ा घोटाला है जो करीब 50 करोड़ का है।

विकलांग महिला का मकान भी खा गए हामिद-जुनैद
हामिद और उसके बेटे जुनैद ने दाऊदी कॉलोनी काटी है वो श्रीराम हाउसिंग सोसायटी की जमीन पर है। इस पर प्लॉट लेकर विकलांग सलमा बी पति मुख्तार अंसारी ने मकान बना लिया, जिसे बाद में दोनों ने हड़प लिया और किराए पर दे दिया।

पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को शिकायत में बताया कि खजराना के सर्वे नंबर 325/1/4 पर इन धोखेबाज बाप-बेटे ने दाऊदी कॉलोनी काटी है। ये जमीन श्रीराम हाऊसिंग सोसायटी की है जिसे हामिद और जुनैद ने अपना बताकर प्लॉट काटकर बेच दिए।

यहां सलमा बी निवासी 216, नयापुरा ने प्लॉट क्र. 12 खरीदा। नोटरी भी हैदर पिता अब्दुल रज्जाक निवासी 430 आजाद नगर से 20 दिसंबर 2019 को करवा दी। नोटरी के पश्चात हमने उस पर मकान का निर्माण कर लिया।

एक दिन एक व्यक्ति आया और उसने बताया कि ये प्लॉट तो उसका है। जब मैंने कहा कि ये प्लॉट तो हमने हामिद-जुनैद से खरीदा है तो उसने कहा कि उसने भी इन दोनों से ही प्लॉट खरीदा है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 9 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 9 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 10 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 10 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 10 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 10 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 11 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 11 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 11 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 11 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 11 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 11 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 12 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 12 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 12 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 12 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!