खबर
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!: डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीमारी का मेडिकल सर्टिफिकेट भेजकर ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले प्रधान आरक्षक फिरोज खान के जमीनों के सौदों और करोड़ों की संपत्ति की परतें अब खुलने लगी हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की जांच में देवास के राजोदा में एक और जमीन का रिकॉर्ड सामने आया है।

पिछले साल खरीदी गई इस जमीन का अनुबंध महिला मित्र रोशनी वर्मा के नाम पर है। अनुबंध में कीमत 51 लाख रुपए बताई गई है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत करोड़ों में होने की बात सामने आई है। दूसरी ओर लोकायुक्त उसके बैंक खातों के साथ शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश का ब्योरा भी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार इंदौर पीटीसी में पदस्थ हेड कांस्टेबल फिरोज खान करीब डेढ़ साल से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। उसने बीमारी का मेडिकल सर्टिफिकेट भी विभाग को भेजा था। अब लोकायुक्त इस सर्टिफिकेट की जांच के लिए संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

सवाल यह है कि जब वह बीमारी के आधार पर ड्यूटी से दूर था तब जमीनों के सौदे निपटाने और दूसरे कामकाज में उसकी सक्रियता कैसे बनी रही? लोकायुक्त ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) के अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की जानकारी दी है।

भ्रष्ट हेड कांस्टेबल की महिला मित्र के नाम 51 लाख की जमीन का अनुबंध

22 खाते होने की जानकारी मिली
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही विभागीय स्तर पर भी फिरोज खान पर कार्रवाई की संभावना है। लोकायुक्त को फिरोज के इंदौर, उज्जैन और देवास की बैंकों में 22 खाते होने की जानकारी मिली है। इनमें से 17 खातों के स्टेटमेंट की जांच की गई, जिनमें करीब 10 लाख रुपए जमा होने की जानकारी सामने आई है।

एजेंसी ने बैंक खातों में लेन-देन और राशि निकासी पर रोक लगाने के लिए संबंधित बैंकों को निर्देश परसों ही दे दिए गए थे, जिसके चलते बैंकों ने खाते फ्रीज कर दिए थे। अब लोकायुक्त पुलिस शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

जांच का मकसद यह पता लगाना है कि करोड़ों की संपत्ति कहां से आई और जमीनों में वास्तविक निवेश किसका है।

एेसे हुआ भ्रष्टाचार का खुलासा... लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार शिकायतकर्ता गौरव चौधरी का आरोप है कि फिरोज ने उसके और उसके पिता महेश चौधरी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का फायदा उठाया।

गौरव के मुताबिक जमीन को लेकर विवाद राजस्व न्यायालय तक पहुंचा। उसने दावा किया कि सांवेर एसडीएम ने उसके पक्ष में फैसला दिया था, जिसके बाद फिरोज और रोशनी वर्मा की ओर से अपील की गई।

मामले में आगे अलग-अलग राजस्व अधिकारियों के समक्ष कार्रवाई हुई। गौरव का कहना है कि उसने करीब दो महीने तक दस्तावेज और जानकारियां जुटाने के बाद लोकायुक्त से शिकायत की। उसके आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों से होना बाकी है।

पुरानी फाइलें भी खुलेंगी
फिरोज की संपत्तियों की जांच अब केवल आय से अधिक संपत्ति तक सीमित नहीं है। लोकायुक्त उसकी पुरानी शिकायतों और मामलों से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। सितंबर 2024 में सरकारी बाउंड्री तोड़ने के केस में वह आरोपी रहा है।

इसके अलावा उसके लकड़ी और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े रहने के आरोपों की चर्चा है। इन आरोपों और पुराने मामलों में उसकी भूमिका की पुष्टि संबंधित रिकॉर्ड और जांच से होना बाकी है।

इतना ही नहीं, उसके देवास में पदस्थ रहने के दौरान गो-तस्करों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। इसी के जरिए उसने शुरुआती संपत्ति बनाई थी। फिरोज के राजनीतिक संपर्कों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उसकी बेटी की शादी के एक वीडियो की चर्चा है, जिसमें एक कांग्रेस नेता के नाचने और फिरोज के नोट उड़ाने का दावा किया जा रहा है।

विभागीय निगरानी क्यों नहीं हुई
शिकायतकर्ता का आरोप है कि फिरोज प्रभावशाली लोगों से नजदीकी का हवाला देकर विवादित जमीनों के मामलों में दखल देता था। लोकायुक्त की जांच में अब सबसे अहम सवाल यही है कि पुलिस की नौकरी में रहते हुए फिरोज ने इतनी संपत्ति कैसे जुटाई, लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के बावजूद विभागीय निगरानी क्यों नहीं हुई और दूसरे लोगों के नाम पर खरीदी गई जमीनों में पैसा किसका लगा। इन सवालों के जवाब जांच और दस्तावेजों से सामने आने बाकी हैं।

संबंधित समाचार

मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

2 minutes ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

3 minutes ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

8 minutes ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

11 minutes ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

13 minutes ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

19 minutes ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

26 minutes ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

26 minutes ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

37 minutes ago
जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला
Top News

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

41 minutes ago
कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

about 1 hour ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

about 1 hour ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

about 1 hour ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

about 1 hour ago
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

about 2 hours ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

about 2 hours ago
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल
Top News

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

about 2 hours ago
अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी
Top News

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!