सीजेपी के विरोध में बनी 'लाल हिट जनता पार्टी': कहा- मांगें जायज; लेकिन विरोध का तरीका गलत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध में अब जबलपुर में एक नया संगठन 'लाल हिट जनता पार्टी' सामने आया है। शुक्रवार को मालवीय चौक पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान लाल हिट जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीने पर पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वे सीजेपी की मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन आंदोलन के दौरान अपनाए जा रहे तरीके से सहमत नहीं हैं।
'मांगों का समर्थन, लेकिन तरीका गलत'
लाल हिट जनता पार्टी के सदस्यों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पूरी तरह उचित है, लेकिन इसके नाम पर धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाना और राम मंदिर व साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करना स्वीकार्य नहीं है।
मालवीय चौक पर आमने-सामने हुए प्रदर्शन
संगठन के सदस्य अभय श्रीवास्तव ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर उन्होंने भी मालवीय चौक पर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन विरोध की आड़ में धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं किया जाना चाहिए।
विवादित बयान भी दिया
प्रदर्शन के दौरान अभय श्रीवास्तव ने कहा कि यदि धार्मिक प्रतीकों और साधु-संतों का अपमान किया जाएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वे " चप्पल से जवाब देंगे"। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि "यह संस्कारधानी है, हमारा भारत है और हम इसे बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।"
शहर में बढ़ी सियासी हलचल
सीजेपी के आंदोलन और उसके विरोध में बने नए संगठन के प्रदर्शन के बाद जबलपुर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम हैं, जबकि पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय प्रशासन की नजर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!